Indian Railways: ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले ये जान लेना आपके लिए जरूरी है कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल तो नहीं हुई है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने आज 31 दिसंबर को देशभर में 239 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। रेलवे के मुताबिक, इनमें से 6 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है, जबकि 21 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है।
रेलवे ने नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। रेलवे की ओर से आज शनिवार को 21 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया है। वहीं, 6 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, जो दूसरे रास्ते से चलेंगी। इसके अलावा 29 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया है।
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट-
संपादक की पसंद