संयुक्त राष्ट्र ने विश्व जनसंख्या स्थिति(SOWP) रिपोर्ट 2025 जारी की है। इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि साल 2025 के अंत तक भारत की आबादी 1.46 अरब तक पहुंच सकती है और यह आबादी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा होगी। वहीं इस रिपोर्ट में फर्टिलिटी रेट को लेकर भी एक खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश की प्रजनन दर यानी फर्टिलिटी रेट कुल प्रजनन दर से नीचे आ गई है। इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि देश में लाखों लोग ऐसे हैं जो अपनी प्रजनन लक्ष्य को पाने में सक्षम नहीं हैं और कम या फिर बढ़ती जनसंख्या की जगह इसी स्थिति को असली समस्या बताया गया है।
Related Stories
प्रजनन दर प्रति महिला कितनी हुई?
संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जो रिपोर्ट जारी हुई है उसमें बताया गया है कि भारत में कुल प्रजनन दर घटकर प्रति महिला 1.9 हो गई है जो प्रतिस्थापन स्तर 2.1 से नीचे है। इससे यह समझ में आता है कि भारत की महिलाएं एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आबादी को बनाए रखने के लिए कम बच्चों को जन्म दे रही हैं। इसे हम ऐसे भी समझ सकते हैं कि प्रति दिन जितने लोगों इस दुनिया से जा रहे हैं, उतने नए जन्म नहीं हो रहे हैं।
किस आयु वर्ग के कितने प्रतिशत लोग?
आपको बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक देश में जन्म दर में कमी है मगर फिर भी भारत की युवा जनसंख्या अभी भी देश की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में 0-14 आयु वर्ग में 24 प्रतिशत, 10-19 आयु वर्ग में 17 प्रतिशत, 10-24 आयु वर्ग में 26 प्रतिशत युवा हैं। देश की 68 प्रतिशत जनसंख्या कामकाजी आयु वाली है जो 15-64 आयु वाली है। ये आंकड़े देश में पर्याप्त रोजगार और अच्छे नीति के साथ संभावित जनसांख्यिकीय लाभ दे सकते हैं। मतलब अगर रोजगार और अच्छी नीति हो तो भारत भविष्य में आर्थिक महाशक्ति बन सकता है क्योंकि देश में कामकाज वाले लोगों की संख्या ज्यादा है।
एंड्रिया एम वोज्नर ने क्या कहा?
इस रिपोर्ट पर UNFPA की भारत प्रतिनिधि एंड्रिया एम वोज्नर ने कहा, 'भारत देश ने फर्टिलिटी रेट को कम करने में अच्छी प्रगति की है। साल 1970 में प्रति महिला लगभग 5 बच्चे हुआ करते थे और आज लगभग दो बच्चे होते हैं। इसका पूरा क्रेडिट अच्छी शिक्षा और प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल को जाता है।'
(इनपुट पीटीआई)
ये भी पढ़ें-
चिनाब ब्रिज के उद्घाटन के बाद पॉपुलर हुईं प्रोफेसर माधवी लता की अपील, "मुझे इस तरह से क्रेडिट न दें"
ऑल पार्टी डेलिगेशन से PM मोदी ने की मुलाकात, विभिन्न देशों में हुई बैठकों पर लिया फीडबैक