1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान से भारत लौटी नगमा जासूस है या नहीं? Exclusive Interview में उसके पति ने क्या कहा

पाकिस्तान से भारत लौटी नगमा जासूस है या नहीं? Exclusive Interview में उसके पति ने क्या कहा

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 24, 2024 04:08 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 05:41 pm IST

ठाणे पुलिस अभी एक महिला की जांच में लगी हुई है जो पाकिस्तान से मुंबई लौटी है। पुलिस को उसपर जासूसी का शक है। अब इस मामले पर उसके पाकिस्तानी पति ने अपनी बात कही है।

नगमा के पति बाबर बशीर की तस्वीर- India TV Hindi
नगमा के पति बाबर बशीर की तस्वीर Image Source : INDIA TV

अभी ठाणे पुलिस को एक 24 वर्षीय महिला के ऊपर जासूसी का शक है जो मई महीने में पाकिस्तान गई और अब मुंबई वापस लौटी है। दरअसल पुलिस को जानकारी मिली कि नगमा अपने बच्चों के साथ मई में पाकिस्तान गई थी और अब वापस आई है। पुलिस को यह शक है कि नगमा जाली दस्तावेजों और फर्जी नाम का सहारा लेकर पाकिस्तान गई थी। इस शक के आधार पर पुलिस नगमा की जांच कर रही है। अब इस मामले में उसके पाकिस्तानी पति बाबर बशीर ने भी अपनी बात को रखा है, आइए आपको वो बताते हैं।

बाबर बशीर ने इंटरव्यू में क्या बताया?

इंडिया टीवी ने पाकिस्तान के एबटाबाद में रहने वाले बाबर बशीर का फोन इंटरव्यू किया जो नगमा का पति है। बातचीत के दौरान बाबर ने बताया कि 'साल 2021 में बाबर और सनम(अभी नगमा) के बीच फेसबुक के जरिए बातचीत हुई। कुछ समय बात दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और फिर व्हाट्सएप पर बात करना शुरू किया।' बाबर ने आगे बताया कि, धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया और फरवरी 2024 में दोनों के परिजनों की सहमति से इन्होंने ऑनलाइन निकाह कर लिया।

इसके बाद बाबर ने बताया, 'इस साल मई में नगमा पाकिस्तान गई। नगमा से शादी से पहले पाकिस्तान की एजेंसियों ने जांच की और क्लीयरेंस मिलने के बाद शादी के लिए हां कर दी।' उसने आगे बताया कि नगमा सिर्फ घर में ही रहती थी और वो कहीं बाहर नहीं जाती थी। इसलिए उसपर जासूसी का जो आरोप लग रहा है, वो गलत है।

भारत में नगमा को परेशान किया जा रहा है

नगमा के पाकिस्तानी पति ने यह भी आरोप लगाया कि भारत में नगमा को परेशान किया जा रहा है। नगमा ने कानूनन अपने नाम को बदला था। इतना ही नहीं भारत ने खुद नगमा को पाकिस्तान जाने की इजाजत दी थी लेकिन अब उसे परेशान किया जा रहा है।

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ठाणे पुलिस नगमा नाम की 24 वर्षीय एक महिला के खिलाफ जांच कर रही है। हाल ही में नगमा पाकिस्तान से मुंबई लौटी है। पुलिस को शक है कि नगमा जाली दस्तावेज़ के आधार पर पाकिस्तान गई होगी। पुलिस उस शख्स की भी तलाश में है जिसने  नगमा को जाली दस्तावेजों का उपयोग करके पासपोर्ट और वीजा प्राप्त करने में मदद की होगी।

यहां जानें नगमा की मां ने क्या कहा?

ये भी पढ़ें-

दो बच्चों की मां नगमा ने पार किया बॉर्डर, पाकिस्तान में रचाई शादी, पुलिस कर रही जांच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत