1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandrayaan-3: इसरो के पूर्व चीफ के सिवन का बयान- सिर्फ भारत ही नहीं-दुनिया के लिए होगा चंद्रयान का डाटा

Chandrayaan-3: इसरो के पूर्व चीफ के सिवन का बयान- सिर्फ भारत ही नहीं-दुनिया के लिए होगा चंद्रयान का डाटा

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 23, 2023 07:07 pm IST,  Updated : Aug 23, 2023 07:18 pm IST

आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी हिस्से पर लैंडिंग कर ली है। इसके साथ ही भारत का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है।

k sivan- India TV Hindi
के सिवन। Image Source : ANI

भारत ने चंद्रमा को फतह कर लिया है। भारत का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी हिस्से पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है। देश और दुनियाभर से इस मौके पर भारत और इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। अब इस क्रम में इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने भी चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जाहिर की है।

क्या बोले सिवन?

इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम कई सालों से इस पल का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने पूरे देश को इस कामयाबी पर बधाई दी है। उन्होंने सरकार को भी कार्यक्रम को समर्थन देने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ इसरो नहीं बल्कि पूरे देश की कामयाबी है।

पूरी दुनिया के लिए चंद्रयान का डाटा
के सिवन ने सबसे बड़ी बात कही कि चंद्रयान-3 का साइंस डाटा केवल भारत नहीं बल्कि ग्लोबल साइंटिस्ट यानी दुनियाभर के लिए होगा। इस डाटा को दुनियाभर के वैज्ञानिकों द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा और नई-नई खोज को पूरा किया जाएगा।

चंद्रयान-2 के हेड थे सिवन
के सिवन 2019 में चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के वक्त इसरो के अध्यक्ष थे। उनकी कमान में चंद्रयान-2 आंशिक रूप से सफल रहा था। चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंच गया था लेकिन लैंडर में आखिरी समय में तकनीकी दिक्कतें आ गई थी। 

भारत ने रचा इतिहास
भारत चंद्रयान-3 की मदद से चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा और इसके दक्षिणी भाग में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। अमेरिका, रूस और चीन भी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं लेकिन किसी ने भी दक्षिणी भाग पर लैंडिंग नहीं किया। क्योंकि चांद के अन्य हिस्सों के मुकाबले दक्षिणी भाग पर लैंडिंग सबसे जटिल काम है। 

ये भी पढ़ें- चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर आया इसरो चीफ का बयान, बोले- भारत अब चांद पर है

ये भी पढ़े- Chandrayaan 3: भारत के लिए ऐतिहासिक पल, चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास, चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत