1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर आया इसरो चीफ का बयान, बोले- भारत अब चांद पर है

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर आया इसरो चीफ का बयान, बोले- भारत अब चांद पर है

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 23, 2023 06:14 pm IST,  Updated : Aug 23, 2023 07:19 pm IST

चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की है। ये भारत के लिए ऐतिहासिल पल है।

s somnath- India TV Hindi
एस सोमनाथ। Image Source : PTI

भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा की सतह सफल लैंडिंग करते हुए इतिहास रच दिया है। आज बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी भाग पर सफल लैंडिंग की। इस मौके पर देश-दुनिया से भारत को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। ऐसे में इस सफलता पर इसरो चीफ एस सोमनाथ का भी बयान सामने आया है। 

क्या बोले इसरो चीफ?

चंद्रमा के दक्षिणी भाग पर सफलता से सॉफट लैंडिग करने के बाद इसरो के चीफ ने भी खुशी जताई। एस सोमनाथ ने संबोधन में कहा कि भारत अब चांद पर है। सोमनाथ ने सभी लोगों को इस मिशन को सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि हमने विफतलाओं से काफी कुछ सीखा। हम चंद्रयान-3 के लिए आने वाले 14 दिनों को देखेंगे। 

पीएम मोदी ने भी दी बधाई
चंद्रयान-3 की सफलता पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दक्षिण अफ्रीका से बधाई दी। उन्होंने इसे गर्व का पल बताते बहुए सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमने धरती पर संकल्प लिया और उसे चांद पर पूरा किया। आज के इस दिन को देश हमेशा हमेशा के लिए याद रखेगा। 

ऐसे रचा इतिहास
भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा और इसके दक्षिणी भाग में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। अमेरिका, रूस और चीन भी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं लेकिन किसी ने भी दक्षिणी भाग पर लैंडिंग नहीं किया। क्योंकि चांद के अन्य हिस्सों के मुकाबले दक्षिणी भाग पर लैंडिंग सबसे जटिल काम है। 

रहस्यमयी है चांद का दक्षिणी हिस्सा
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का ज्यादातर हिस्सा अरबों वर्षों से अंधेरे में है। ऐसा अंदेशा है कि इस क्षेत्र में सौरमंडल के निर्माण समेत कई रहस्यों का पता लग सकता है। दक्षिणी भाग में लंबे समय से जमी बर्फ के कारण यहां पानी और अन्य खनिज होने की संभावना जताई जा रही है। अगर ये बात सच होती है तो भविष्य में चांद पर मानव कॉलोनियां बसाने में भी आसानी होगी।

ये भी पढ़ें- चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बोले पीएम मोदी, हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे पूरा किया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत