1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिशन गगनयान की तैयारियां जोरों-शोरों से कर रहा ISRO, ड्रग पैराशूट का किया सफल परीक्षण

मिशन गगनयान की तैयारियां जोरों-शोरों से कर रहा ISRO, ड्रग पैराशूट का किया सफल परीक्षण

 Reported By: T Raghavan Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 11, 2023 08:05 pm IST,  Updated : Aug 11, 2023 08:36 pm IST

मिशन गगनयान की तैयारियां इसरो जोरों-शोरों से कर रहा है। इसी कड़ी में इसरों ने परीक्षणों की एक श्रृंखला में ड्रग पैराशूट का सफल परीक्षण किया। यह पैराशूट हवा में गिर रहे यान को स्थिर करने व उसकी रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए तैयार किया गया है।

इसरो ने ड्रग पैराशूट...- India TV Hindi
इसरो ने ड्रग पैराशूट का किया सफल परीक्षण Image Source : INDIA TV

मिशन गगनयान की तैयारियों में इसरो जोरों-शोरों से जुटा हुआ है। इसी कड़ी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ड्रग पैराशूट की तैनाती के लिए परीक्षणों की एक श्रृंखला का सफलतापूर्वक संचालन किया। गगनयान पैराशूट नियोजित होगा जो अंतरिक्ष उड़ान मिशन दोबारा प्रवेश के दौरान क्रू मॉड्यूल को स्थिर करने और उसकी रफ्तार को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। गगनयान मिशन के तहत यात्रियों को सुरक्षित तरीके से अंतरिक्ष में ले जाया जाएगा और वापसलाया जाएगा। बता दें कि ड्रग पैराशूट को रफ्तार करने और तेजी से गिर रही या चल रही वस्तुओं को स्थिर करने के लिए किया जाता है। 

क्या है ड्रग पैराशूट जो गगनयान के लिए है अहम

शुक्रवार को अपने बयान में राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इसरो के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रमि साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ने 8-10 अगस्त के दौरान चंडीगढ़ में टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड में ड्रग पैराशूट परीक्षणओं की श्रृंखला का सफल संचालन किया। ये परीक्षण डीआरडीओ और एडीआरडीई के सहयोग से आयोजित किए गए थे। ये पैराशूट कमांड मिलने पर अच्छी तरह से हवा में खुलने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसरो ने बताया कि इस पैराशट का व्यास 5.8 मीटर है। जो सिंगलफेज रीफिंग तंत्र का उपयोग करते हैं। 

ISRO preparing for Mission Gaganyaan in full swing successfully tested drug parachute
Image Source : INDIA TVइसरो ने ड्रग पैराशूट का किया सफल परीक्षण

गगनयान मिशन को इस परीक्षण से मिला बल

इसरो ने बताया कि ये पैराशूट शुरुआती झटकों को कम करने का काम करते हैं और सहज व नियंत्रित लैंडिंग सुनिश्चित करते हैं। ये सफल आरटीआरएस परीक्षण ड्रग पैराशूट के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर के रूप में काम करते हैं। बता दें कि इस वर्ष की शुरूआत में इस बाबत परीक्षण का आयोजन किया गया था। इससे मिशन गगनयान के पैराशूट सिस्टम विकास की प्रगति को और भी बल मिला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत