1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी की मां को गाली देने वाले के खिलाफ हो कड़ा एक्शन, जम्मू-कश्मीर के सीनियर नेता कर्ण सिंह की मांग

पीएम मोदी की मां को गाली देने वाले के खिलाफ हो कड़ा एक्शन, जम्मू-कश्मीर के सीनियर नेता कर्ण सिंह की मांग

 Published : Sep 03, 2025 07:24 pm IST,  Updated : Sep 03, 2025 07:40 pm IST

जम्मू-कश्मीर के सीनियर नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. कर्ण सिंह ने पीएम मोदी की मां को गाली देने वाले की कड़ी निंदा की है।

डॉ. कर्ण सिंह - India TV Hindi
डॉ. कर्ण सिंह। फाइल फोटो Image Source : ANI

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के वयोवृद्ध नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. कर्ण सिंह ने पीएम मोदी की मां को गाली देने वाले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं कुछ वर्षों से दुख प्रकट कर रहा हूं कि हमारी सार्वजनिक भाषा बिगड़ती जा रही है और कटुता बढ़ती जा रही है। राज्यसभा से विदाई लेते हुए मैंने इस बात को दोहराया और ये कहा "घट घट में तो साई बसत हैं, कटुवचन मत बोल रे"।

इधर यह पढ़कर अत्यन्त दुख हुआ कि किसी व्यक्ति ने मोदी जी की माताजी के लिये अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। ऐसा करना हमारी संस्कृति के नितांत विरूद्ध है। उस व्यक्ति के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिये, ताकि इस प्रकार की भाषा का प्रयोग भविष्य में ना हो। 

गालीबाज को पुलिस ने दबोचा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने वाले शख्स को बिहार के दरभंगा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा है। वह जीप ड्राइवर है। दरभंगा के एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। रिजवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बनाए गए एक स्वागत मंच से पीएम मोदी की मां के बारे में अपशब्द कहे थे। सार्वजनिक रूप से गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। यह मंच कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद की ओर से तैयार किया गया था, जिन्होंने माफी भी मांगी।

राहुल गांधी के लिए तैयार मंच से दिया था गाली

दरअसल, दरभंगा में बीते दिनों कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां को गालियां दी गईं थी। राहुल गांधी के लिए सजे मंच से पीएम मोदी का अपमान हुआ था। अब उस अपमान पर पीएम मोदी का दर्द छलका है। पीएम मोदी ने भावुक होकर कहा कि कांग्रेस और राजद के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं। उन्होंने कहा कि यह उनकी मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां-बहन और बेटियों का अपमान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत