1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JK: शोपियां में मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, मौके पर जाते वक्त हादसे में 3 सैनिकों की मौत

JK: शोपियां में मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, मौके पर जाते वक्त हादसे में 3 सैनिकों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2022 06:36 pm IST,  Updated : Apr 14, 2022 09:00 pm IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए, वहीं घटनास्थल पर जाते वक्त दुर्घटना होने से सेना के 3 जवानों की मृत्यु हो गई, अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Four terrorists of proscribed terror outfit LeT were neutralised in the Shopian encounter- India TV Hindi
Four terrorists of proscribed terror outfit LeT were neutralised in the Shopian encounter Image Source : PTI

Highlights

  • शोपियां में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़
  • एनकाउंटर में चार आतंकवादी मारे गए
  • घटनास्थल पर जाते वक्त सेना की गाड़ी पलटी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए, वहीं घटनास्थल पर जाते वक्त दुर्घटना होने से सेना के 3 जवानों की मृत्यु हो गई, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां के ज़ैनापोरा इलाके के बडिगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। 

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पहचान और वे किस संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है। अधिकारी के अनुसार मुठभेड़ स्थल पर आते वक्त सेना के जवानों की गाड़ी पलट जाने से उसमें सवार 3 जवानों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। 

उन्होंने कहा, ‘‘44 राष्ट्रीय राइफल्स का एक सैन्य दल सूमो में सवार होकर बडिगाम जैनापोरा में मुठभेड़ स्थल की ओर जा रहा था, तभी चौगाम शोपियां के पास गाड़ी पलट गयी और इस हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत