1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, दोनों ओर से गोलीबारी जारी

J&K: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, दोनों ओर से गोलीबारी जारी

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 05, 2023 01:27 pm IST,  Updated : May 05, 2023 04:07 pm IST

मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा था जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए और एक अफसर सहित चार घायल हो गए।

rajouri encounter- India TV Hindi
राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ Image Source : FILE PHOTO

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक अफसर समेत 4 जवान जख्मी बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेर रखा है। राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और CRPF की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जैसे ही टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा है।

मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा था जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए और एक अफसर सहित चार घायल हो गए। बाद में तीन जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल रवाना किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत