1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: पांकी हिंसा को लेकर पलामू जिले में इंटरनेट सेवा बंद, 2 गुटों में जमकर हुआ बवाल

झारखंड: पांकी हिंसा को लेकर पलामू जिले में इंटरनेट सेवा बंद, 2 गुटों में जमकर हुआ बवाल

 Reported By: Mukesh Kapil, Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 15, 2023 08:12 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 08:13 pm IST

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पनकी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद हैं।

पलामू जिले में इंटरनेट सेवा बंद- India TV Hindi
पलामू जिले में इंटरनेट सेवा बंद Image Source : ANI

Palamu Clashes: झारखंड के पलामू जिले के पांकी में बुधवार को दो गुटों के बीच विवाद हो गया। दो गुटों में विवाद के बाद हिंसा भड़क गई। इसमें कई दुकान, घर और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है। वहीं, इस झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए। हालांकि, अभी स्थिति नियंत्रण में है। इलाके में धारा 144 लगाई गई है। वहीं, पलामू प्रशासन ने पांकी हिंसा को लेकर पूरे जिले में इंटरनेट सेवा को फिहलात बदं रखने का आदेश दिया है।  

शिवरात्रि उत्सव के लिए स्वागत द्वार को लेकर विवाद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह झड़प पांकी बाजार में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। उन्होंने बताया कि झड़प के बाद पांकी कस्बे में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पनकी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद हैं। 

ईंट-पत्थरबाजी और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला

पलामू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) राज कुमार लाकड़ा ने बताया कि झड़प एक विवाद के बाद हुई। उस विवाद में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर ईंट-पत्थरबाजी और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया। आईजीपी ने बताया कि दोनों समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उपायुक्त ए डोडे, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें-

BBC दफ्तर पर IT रेड को लेकर महबूबा मुफ्ती का आया बयान, जानिए क्या कहा

पंजाब की भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, 13 पुलिस अफसरों का किया तबादला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत