1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैवानियत की हदें पार! झारखंड के मदरसे में पढ़ने गई 8 साल की बच्ची से इमाम ने किया रेप

हैवानियत की हदें पार! झारखंड के मदरसे में पढ़ने गई 8 साल की बच्ची से इमाम ने किया रेप

 Published : Dec 12, 2022 06:59 pm IST,  Updated : Dec 12, 2022 06:59 pm IST

आरोपी इमाम मदरसे में छोटे-छोटे बच्चों को अलग से पढ़ाने के लिए बुलाता था। रविवार को भी उसने बच्चों को बुलाया था। पढ़ाई खत्म करने के बाद इमाम ने एक बच्ची को रोक लिया और बाकी बच्चों को भेज दिया।

minor girl rape- India TV Hindi
मदरसे में नाबालिग से रेप Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

रांची: झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र से शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां के एक मदरसा के इमाम अमीनुल्लाह उर्फ अमीन ने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना रविवार की है, जब नाबालिग बच्ची गांव के ही मदरसे में पढ़ने के लिए गई थी तब यह घटना घटित हुई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी कोलेबिरा से भागकर लोहरदगा के कुड़ू पहुंच गया था जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ा। वहीं, यह मामला सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाने वाले इमाम को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।

क्या है पूरा मामला?

आरोपी इमाम मदरसे में छोटे-छोटे बच्चों को अलग से पढ़ाने के लिए बुलाता था। रविवार को भी उसने बच्चों को बुलाया था। पढ़ाई खत्म करने के बाद इमाम ने एक बच्ची को रोक लिया और बाकी बच्चों को भेज दिया। इसके बाद एक अलग कमरे में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इमाम ने बच्ची को ये घटना किसी को न बताने के लिए धमकाया और बात ना मानने पर मारपीट करने की बात भी कही। बच्ची ने घर पहुंचकर इमाम की हरकत के बारे में बताया। उसने घरवालों को बताया कि पिछले कई दिनों से इमाम उसके हाथ गंदी हरकत कर रहा था।  2 महीने पहले भी ये घटना हुई थी लेकिन डर की वजह से उसने किसी को जानकारी नहीं दी।

इसके बाद बच्ची के परिजन जब मदरसा पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया था। बच्ची को लेकर परिवार और अंजुमन कमेटी के सदस्य थाने पहुंचे। बच्ची के परिजनों के अलावा मस्जिद और मदरसा चलाने वाली सदर अंजुमन कमेटी ने भी थाने में इमाम के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सिमडेगा भेजा गया है। एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि घटना में आरोपी मौलाना को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत