1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में 100 टन मक्के के नीचे दबकर 7 मजदूरों की हुई थी मौत, अब नीतीश ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

कर्नाटक में 100 टन मक्के के नीचे दबकर 7 मजदूरों की हुई थी मौत, अब नीतीश ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

 Published : Dec 05, 2023 06:22 pm IST,  Updated : Dec 05, 2023 06:25 pm IST

कर्नाटक में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बीते दिन करीब 100 टन मक्के के बोरे के नीचे दबकर 7 मजदूरों की मौत हो गई है। जिस पर आज बिहार के सीएम ने 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

Karnataka- India TV Hindi
कर्नाटक में 100 टन मक्के के बोरे के नीचे दबकर 7 मजदूरों की हुई थी मौत Image Source : FILE

कर्नाटक के विजयपुर में एक बड़ी घटना हो गई। यहां एक इंस्ट्रियल इलाके में 7 मजदूरों की जान चली गई है। इसी को लेकर आज बिहार के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। बता दें कि बीते दिन अलियाबाद में एक प्राइवेट फूड प्रोसेसिंग यूनिट के गोदाम में एक मशीन गिर गई, जिसमें करीब 100 टन मक्के के ढेर था। इसी मक्के के नीचे बिहार के 7 मजदूर दब गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।

नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस ने इसे लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की है। प्रेस रिलीज में कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्नाटक के विजयपुरा की इस घटना से आहत हैं। मुख्यमंत्री ने इस घड़ी में शोक संतृप्त परिजनों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृतक के परिजनों को इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

क्या था पूरा मामला

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि बीते दिन कुछ मजदूर अलियाबाद में एक प्राइवेट फूड प्रोसेसिंग यूनिट के गोदाम में काम कर रहे थे। इसी बीच गोदाम की एक मशीन, जिसमें करीब 100 टन मक्के के ढेर था, गिर गई और इसके नीचे कुछ मजदूर आ गए। वहीं, घटना के बाद तलाश एवं बचाव अभियान चलाया गया। घटना में 7 मजदूरों के शव बाहर निकाले गए, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। विजयपुर सोनावणे के एसपी ऋषिकेश भगवान ने जानकारी देते हुए बताया, सोमवार शाम ये घटना हुई है, इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, लेकिन वे फंसे नहीं थे। फंसे हुए में से एक शख्स को बचा लिया गया, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। वे सभी बिहार के रहने वाले हैं।

एसपी ने आगे कहा, "मक्के की प्रोसेसिंग करने वाली मशीनों में मक्के से भरे फनल लगे होते हैं, जो काफी भारी होते हैं। इसी का आंशिक रूप से कुछ हिस्सा ढह गया जिससे इसके नीचे काम कर रहे मजदूर फंस गए। मजदूर करीब 100 टन मक्के के नीचे फंस गए थे।"

कई घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

राहत एवं बचाव अभियान सोमवार की शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ और मंगलवार सुबह 11 बजे तक चला। हालांकि, मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा है कि मामले में लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

कौन थे राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह, जिनकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत