1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कौन थे राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह, जिनकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई

कौन थे राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह, जिनकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई

 Published : Dec 05, 2023 05:23 pm IST,  Updated : Dec 05, 2023 05:23 pm IST

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का राजनीति में काफी अच्छा वर्चस्व था। उनकी राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में काफी लोकप्रियता भी थी। उनकी हत्या से जुड़ा एक और खौफनाक सीसीटीवी भी सामने आया है।

who was sukhdev singh gogamedi- India TV Hindi
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की फाइल फोटो Image Source : FILE PHOTO

जयपुर: राजस्थान में इस वक्त सरकार बनी नहीं है और यहां बहुत बड़ी वारदात हो गई है। राजस्थान में गोलियां चलने लगी हैं, जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह को घर में घुसकर 4 गोलियां मारी गई। वह लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे। उन्होंने करणी सेना संगठन में विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। बता दें कि राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर पहले ही बड़ा मुद्दा था और अब अभी सरकार बनी नहीं है और ऐसे में इस तरह की बड़ी वारदात हो जाना, ये अपने आप में बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

सुखदेव सिंह को जयपुर के श्यामनगर इलाके में गोली मारी गई। उसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया। राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष पर फायरिंग के बाद स्थानीय पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल में सुखदेव सिंह की मौत हो गई। सुखदेव सिंह का राजनीति में काफी अच्छा वर्चस्व था। उनकी राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में काफी लोकप्रियता भी थी। आइए जानते है कि आखिर कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेडी-

कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी?

  1. सुखदेव सिंह गोगामेडी राजपूत समुदाय के मजबूत नेताओं के नाम से जाने जाते हैं। उनकी हत्या होने से पहले वह राजस्थानी संगठन श्री राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष थे।
  2. उन्होंने करणी सेना 2013 में ज्वाइन की थी। तब से अब तक इस संगठन से जुड़े हुए हैं। सुखदेव सिंह गोगामेडी का राजपूत समाज में काफी सम्मान है और युवा इनको काफी पसंद करते हैं।
  3. 2017 में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक महिला ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर बलात्कार और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था। इस दौरान पीड़िता ने सुखदेव सिंह पर अलग-अलग जगह ले जाकर बलात्कार करने की बात भी कही थी। हालांकि बाद में पुलिस जांच में यह मामला झूठा साबित हुआ था।
  4. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या होने से पहले लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हुए थे। जब करणी सेना संगठन में विवाद हुआ था तो उसके बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से गोगामेड़ी ने अलग संगठन बना लिया था। इस संगठन के वह अध्यक्ष भी थे।
  5. फिल्म पद्मावत की जयगढ़ में शूटिंग के दौरान साल 2017 में राजपूत करणी सेना के लोगों ने तोड़फोड़ भी की थी। फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए प्रदर्शन से गोगामेड़ी काफी चर्चा में आए थे।

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष का ऐसे हुआ मर्डर 

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या से जुड़ा एक और खौफनाक सीसीटीवी सामने आया है। वीडियो में हमलवार घर के बाहर जाते हुए भी फायरिंग करते हुए दिख रहे है। घर के अंदर भी हमलावरों ने फायरिंग की और जब वो घर से बाहर गए हमलवार तब भी उन्होंने गोलियां दागी। एक के बाद एक पिस्टल से फायर किए। ये बेहद ही खौफनाक वीडियो है। राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष की हत्या के बाद से जयपुर में बवाल मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।