1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला, प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगाने का दिया आदेश

सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला, प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगाने का दिया आदेश

 Reported By: T Raghavan Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 01, 2025 10:44 am IST,  Updated : Nov 01, 2025 10:45 am IST

कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सभी बैठकों में प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

सीएम ने जारी किया आदेश।- India TV Hindi
सीएम ने जारी किया आदेश। Image Source : PTI/FILE

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने राज्य भर में सभी सरकारी कार्यालयों और मीटिंग्स में प्लास्टिक पानी की बोतलों के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। इस आदेश के तहत अब सभी सरकारी कार्यक्रमों और दफ्तरों में पीने के लिए पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का ही इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और प्लास्टिक कचरे की समस्या पर नियंत्रण रखा जा सकेगा

कठोरता से किया जाएगा लागू

मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में कहा है कि इससे पहले भी ऐसे निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब इस प्रतिबंध को कठोरता से लागू किया जाएगा। सभी विभागाध्यक्षों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों में इस नियम का पालन सुनिश्चित करें तथा इसके लिए जरूरी निर्देश तुरंत जारी करें। 

नंदिनी के प्रोडक्ट यूज करने पर जोर

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने एक और बड़ा निर्णय लेते हुए सरकारी बैठकों, कार्यक्रमों और सचिवालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों में राज्य की सार्वजनिक संस्था कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) के 'नंदिनी' ब्रांड के खाद्य और डेयरी उत्पादों के उपयोग को अनिवार्य कर दिया है। अब इन आयोजनों में चाय, कॉफी, दूध और अन्य डेयरी सामग्री केवल 'नंदिनी' से ही ली जाएगी।

स्थानीय डेयरी उद्योग को मिलेगी मजबूती

सरकार का कहना है कि इन कदमों से न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि राज्य के स्थानीय डेयरी उद्योग को भी मजबूती मिलेगी। सभी विभागों को इन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने और प्रत्येक बैठक एवं कार्यक्रम में इन नियमों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सीएम ने जारी किया आदेश।
Image Source : REPORTER INPUTसीएम ने जारी किया आदेश।

क्या बोले सीएम सिद्धरमैया

सिद्धारमैया ने कहा, "राज्य भर के सभी सरकारी कार्यालयों और आधिकारिक बैठकों में पीने के पानी के लिए प्लास्टिक की बोतलों की बजाय पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों का उपयोग करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इस उपाय को सख्ती से लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।" इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को सचिवालय सहित बैठकों और आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान "सरकारी स्वामित्व वाले कर्नाटक दुग्ध संघ (केएमएफ) के नंदिनी उत्पादों का अनिवार्य रूप से उपयोग" करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें- 

'पहले बिहारी कहलाना अपमान था', चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने जारी किया VIDEO संदेश, जानें क्या बोले

दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौजूद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत