Wednesday, January 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस राज्य में लोकायुक्त ने सुबह-सुबह सरकारी अधिकारियों पर कर दी बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापा

इस राज्य में लोकायुक्त ने सुबह-सुबह सरकारी अधिकारियों पर कर दी बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापा

कर्नाटक में लोकायुक्त ने सुबह-सुबह सरकारी अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई कर दी है। लोकायुक्त ने राज्य में एक साथ कई जगहों पर छापाेमारी की है।

Reported By : T Raghavan Edited By : Subhash Kumar Published : Jan 31, 2025 09:35 am IST, Updated : Jan 31, 2025 03:03 pm IST
कर्नाटक में लोकायुक्त की रेड।- India TV Hindi
Image Source : PTI कर्नाटक में लोकायुक्त की रेड।

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने आज शुक्रवार की सुबह सरकारी अधिकारियों के खिलाफ छापे की बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया है। लोकायुक्त पुलिस ने राज्य के बागलकोट, बेंगलुरु, रायचूर, चित्रदुर्गा और बेलगावी सहित कई स्थानों पर छापेमारी की है। आइए जानते हैं इस कार्रवाई के बारे में विस्तार से।

सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

लोकायुक्त पुलिस सूत्रों की ओर से छापेमारी के बारे में जानकारी साझा की गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के बेलगावी में दो अधिकारियों, बागलकोट में ग्राम पंचायत पीडीओ और रायचूर में जिला पंचायत लेखा अधिकारी के घरों पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

बेंगलुरु में भी छापेमारी

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस द्वारा राज्य की राजधानी बेंगलुरु में भी छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में बीबीएमपी अधिकारी माधव राव के घर पर छापेमारी की जा रही है। इसते अलावा लोकायुक्त अधिकारी इंजीनियरिंग विभाग के एईई माधव राव के घर पर भी मौजूद हैं और जांच जारी है।

केरल में 27 बांग्लादेशी गिरफ्तार

दूसरी ओर केरल के कोच्चि में अवैध रूप से रहकर काम कर रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक बनकर विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन  नामक एक विशेष अभियान शुरू किया था जिसके तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं। इस महीने एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

ये भी पढ़ें-अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, इस राज्य में 27 घुसपैठियों को किया गया गिरफ्तार

VIDEO: हाइवे पर खड़े ट्रक में रखा सिलेंडर फटा, CCTV में कैद हुआ बेहद डरावना मंजर

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement