1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'मस्जिद में भी लगा सकते हैं गणेश प्रतिमा', कर्नाटक पुलिस ने श्रीराम सेना के चीफ पर दर्ज किया केस

'मस्जिद में भी लगा सकते हैं गणेश प्रतिमा', कर्नाटक पुलिस ने श्रीराम सेना के चीफ पर दर्ज किया केस

 Published : Sep 22, 2023 12:10 pm IST,  Updated : Sep 22, 2023 12:10 pm IST

कर्नाटक पुलिस ने हेट स्पीच के आरोप में श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रमोद मुतालिक पर आरोप है कि उन्होंने अन्य धर्म के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

Pramod Muthalik, Pramod Muthalik News, Pramod Muthalik Latest- India TV Hindi
श्रीराम सेना के संस्थापक प्रमोद मुतालिक। Image Source : FILE

हुबली: कर्नाटक पुलिस ने दूसरे धर्म के लोगों के खिलाफ ‘हेट स्पीच’ देने के लिए श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुतालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हुबली नगर निगम के सहायक आयुक्त चंद्रशेखर गौड़ा की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। मुतालिक के ऊपर धर्म, जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए IPC की धारा 153 (a) और धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों के लिए 295 (a) के तहत हुबली उपनगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई।

ईदगाह मैदाने में मुतालिक ने दी ‘हेट स्पीच’!

मुतालिक पर आरोप है कि उन्होंने गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान ईदगाह मैदान में नफरत भरा भाषण दिया था। इस संबंध में शिकायत नगर निगम के सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर गौड़ा ने दर्ज कराई है। इससे पहले हुबली ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाने का धार्मिक संस्था अंजुमन-ए-इस्लाम ने अदालत में विरोध किया था। हालांकि, कोर्ट ने अंजुमन-ए-इस्लाम को बड़ा झटका देते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी थी। अदालत के फैसले के बाद नगर निकाय ने ईदगाह मैदान में 3 दिनों तक गणेश उत्सव मनाने की इजाजत दी थी।

‘गणेश उत्सव का विरोध करने वाले देशद्रोही’
मीडिया से बात करते हुए श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुतालिक ने कहा था कि जो लोग गणेश उत्सव का विरोध करते हैं, वे देशद्रोही हैं। उन्होंने कहा था कि'अंजुमन संस्था की बदनीयती खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने अंजुमन-ए-इस्लाम पर देश के बंटवारे की साजिश रचने का आरोप लगातेहुए कहा था कि हिंदू समुदाय मस्जिदों में भी गणेश प्रतिमा स्थापित करने की क्षमता रखता है। मुतालिक ने कहा था कि हम रानी चन्नम्मा ईदगाह मैदान में नमाज की इजाजत नहीं देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे क्योंकि यह पाकिस्तान की या किसी और की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत