1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झगड़े में बीच-बचाव करने गया था छात्र, सीने पर लग गया जोरदार मुक्का, अस्पताल में हो गई मौत

झगड़े में बीच-बचाव करने गया था छात्र, सीने पर लग गया जोरदार मुक्का, अस्पताल में हो गई मौत

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 24, 2026 04:12 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 04:21 pm IST

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में झगड़े में बीच-बचाव करने जाना एक छात्र को भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, छात्र के सीने पर मुक्का मार कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 5 नाबालिगों को पकड़ा है।

Shivamogga Karnataka Minor murder- India TV Hindi
कर्नाटक के शिवमोग्गा में नाबालिग की हत्या। Image Source : REPORTER

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले से हत्या की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां झगड़ा छुराने के लिए गए एक छात्र की सीने पर मुक्का मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मरने वाले छात्र की पहचान संकेत (उम्र 16 वर्ष) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, जब यह घटना हुई तब छात्र एक स्पेशल क्लास से घर लौट रहा था। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 नाबालिग छात्रों को अरेस्ट किया है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दूसरे समुदाय के चार से पांच युवाओं का एक ग्रुप गिरीश नाम के एक युवक के साथ झगड़ा कर रहा था तभी संकेत ने बीच-बचाव किया। इसके बाद हमलावरों ने संकेत पर हमला कर दिया, पुलिस के मुताबिक संकेत को एक आरोपी ने सीने में मुक्का मार दिया जिससे वो बेसुध होकर गिर गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गयी, गिरीश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इलाके में भारी सिक्योरिटी तैनात

इस घटना के सामने आने के बाद लोकल MLA एस. एन. चन्नबसप्पा ने मौके का दौरा किया और बाद में दुखी परिवार से मिले। उन्होंने मैकगैन हॉस्पिटल में घायल युवक का हाल भी पूछा। पुलिस ने 5 नाबालिग संदिग्धों को हिरासत में लेकर तुंगानगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी सिक्योरिटी तैनात लगाई गई है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया है कि नाबालिग जिसकी मौत हुई है और बाकी छात्र आपस में दोस्त हैं, सब एक ही इलाके में साथ ही पले बढ़े हैं, जब ये नाबालिग छात्र स्पेशल क्लास अटैंड करके बाहर आया तो सड़क पर उसके बाकी दोस्त किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे, ये भी वहां गया और उनका आपस में झगड़ा बढ़ता चला गया, एक ने इस नाबलिग छात्र को मुक्का मार दिया जिससे वो बेसुध होकर गिर गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई, इस सिलसिले में पांच नाबालिग छात्रों को अरेस्ट कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- मां-बाप ने सीलिंग फैन से लगाई फांसी, फिर बेटे ने काटी कलाई, हैदराबाद की यह घटना दिल तोड़ देगी

दलित परिवार को मंदिर से निकाला गया बाहर, शादी के बाद भगवान के दर्शन करने गया था जोड़ा, आरोपी अरेस्ट-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत