1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मां-बाप ने सीलिंग फैन से लगाई फांसी, फिर बेटे ने काटी कलाई, हैदराबाद की यह घटना दिल तोड़ देगी

मां-बाप ने सीलिंग फैन से लगाई फांसी, फिर बेटे ने काटी कलाई, हैदराबाद की यह घटना दिल तोड़ देगी

 Reported By: T Raghavan Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 24, 2026 01:27 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 01:27 pm IST

हैदराबाद के अंबरपेट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पूरे परिवार ने सुसाइड कर लिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई है।

hyderabad family suicide- India TV Hindi
मृतक पति-पत्नी की फाइल फोटो। Image Source : REPORTER INPUT

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां के अंबरपेट पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत बापूनगर में एक परिवार के तीन सदस्यों ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद इलाके में सदमे और दहशत का माहौल है। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मरने वालों में एक कपल और उनका 24 साल का बेटा शामिल हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि पैसे की तंगी की वजह से परिवार ने यह कदम उठाया होगा।

कैसे की आत्महत्या?

पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि घर की महिला ने पहले सुसाइड किया। बाद में उसके पति, जिसकी पहचान रामराजू के तौर पर हुई है, ने कथित तौर पर सीलिंग फैन से फांसी लगा ली। उनके बेटे, शशांक (24) ने कथित तौर पर अपनी कलाई काट ली और बहुत ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।

पड़ोसियों ने जब देखा कि परिवार ने काफी देर तक कोई जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

आर्थिक तंगी या कुछ और वजह?

सिकंदराबाद के एडिशनल DCP नरसैय्या ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और तीनों की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए डिटेल में जांच चल रही है। पुलिस फाइनेंशियल रिकॉर्ड भी वेरिफाई कर रही है और रिश्तेदारों से बात कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना किन हालातों में हुई।

यह भी पढ़ें-

पत्नी को वीडियो कॉल पर दिखाई नहर, फिर कोर्ट अकाउंटेंट ने पानी में कूदकर किया सुसाइड

'सर प्लीज गेट खोल दीजिए, करियर का सवाल है', 10वीं की परीक्षा छूटी तो छात्रा ने कर लिया सुसाइड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत