1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "सीएम साहब, बदला लेना है तो मेरे पास आ जाओ", करूर भगदड़ के बाद एक्टर विजय का पहला वीडियो संदेश

"सीएम साहब, बदला लेना है तो मेरे पास आ जाओ", करूर भगदड़ के बाद एक्टर विजय का पहला वीडियो संदेश

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 30, 2025 03:54 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 12:08 am IST

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में 41 लोगों की मौत के बाद विजय ने पहला वीडियो बयान जारी किया है और कहा है कि, इस घटना से मेरा दिल दर्द से भर गया है। जानें और क्या कहा?

एक्टर विजय- India TV Hindi
एक्टर विजय Image Source : FILE PHOTO (SOCIAL MEDIA)

​करूर, तमिलनाडु | करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत के बाद टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय ने कहा, "मैंने अपने जीवन में ऐसी दर्दनाक स्थिति का सामना कभी नहीं किया। मैं बहुत दुखी हूं... सभी राजनीति को छोड़कर, हम हमेशा पुलिस से सुरक्षित स्थान की अनुमति मांगते हैं। लेकिन जो नहीं होना चाहिए था, वह हो गया... मैं जल्द ही पीड़ितों से मिलूंगा... मैं उस परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जो इस नुकसान से दुखी हैं... मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है..."

"पदाधिकारियों को नुकसान न पहुंचाएं"

विजय ने कहा, "मुख्यमंत्री महोदय, मैं आपसे अनुरोध करता हूं- कृपया मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को नुकसान न पहुंचाएं। आप मेरे घर या मेरे कार्यालय में आ सकते हैं और मेरे खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन उनके खिलाफ नहीं... जल्द ही, हर सच्चाई सामने आ जाएगी।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं भी इंसान हूं। जब इतने सारे लोग प्रभावित हुए हैं, तो मैं उन्हें छोड़कर कैसे वापस आ सकता हूं? मैं इसलिए नहीं गया क्योंकि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि फिर कोई अप्रिय घटना न हो।"


मेरी बातों से जिन लोगों ने अपनों को खो दिया है उनके नुकसान की भरपाई कभी भी नहीं हो पायेगी फिर भी मैं उन परिवारों के लिये अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं वो जल्द स्वस्थ हो जाएं ये कामना है, मैं बहुत ही जल्दी आप लोगों से मिलने आऊंगा, हमारे दुःख को समझते हुए जिन पार्टी के नेताओं ने हमारे लिए आवाज उठाई मैं उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं, 5 जिलों में हमने प्रचार किया लेकिन करूर में ऐसा क्यों हुआ कैसे हुआ, जनता सब जानती है जनता सब देख रही है।

करूर के लोग जो बातें बता रहे हैं उससे लगता है कि भगवान ही आकर सबकुछ बता रहा है, जल्द ही सारी सच्चाई सामने आएगी, हमें जो जगह दी गयी थी वहां जाकर मैंने स्पीच दी उसके अलावा कुछ नहीं किया बावजूद इसके हमारी पार्टी के लोगों के खिलाफ हमारी सोशल मीडिया टीम के खिलाफ FIR हो रही है,CM सर अगर आपको बदला लेना है तो मेरे साथ कुछ भी करिये लेकिन उन्हें हाथ मत लगाईये,मैं घर पर या अपने दफ्तर में ही रहूँगा, पार्टी के  दोस्तों हमारी ये राजनीतिक यात्रा और भी मजबूती से आगे बढ़ती रहेगी।

राज्यसभा सांसद बोलीं

भगदड़ की घटना पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, "प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं है क्योंकि खामी उन्हीं की है। सबसे पहले, उन्होंने एक छोटे से इलाके में बड़ी भीड़ को इकट्ठा होने दिया और पुलिस, पानी या एम्बुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं थी। कलेक्टर हमसे नहीं मिल रहे हैं क्योंकि मुझे लगता है कि इसके लिए वही ज़िम्मेदार हैं। हमने अपने प्रश्न भेजे हैं जिनका उन्हें जवाब देना होगा।"

ये भी पढ़ें:

'विजय की रैली में कुछ लोगों के पास चाकू था...', करूर भगदड़ पर महिला का चौंकाने वाला दावा

यूपी: लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, कैदी ने सिर पर ताबड़तोड कैंची से किया वार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत