1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, कैदी ने सिर पर ताबड़तोड कैंची से किया वार

यूपी: जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, कैदी ने सिर पर ताबड़तोड कैंची से किया वार

 Reported By: Vishal Singh, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Sep 30, 2025 09:40 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 12:06 am IST

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लखनऊ जेल में जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उनकी जान बच गई। एक कैदी ने कैंची से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला- India TV Hindi
गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला Image Source : FILE PHOTO (SOCIAL MEDIA)

लखनऊ की जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला किया गया है जिसमें वो बाल बाल बच गए हैं। जेल में ही एक बंदी ने अचानक गायत्री प्रजापति के सिर पर कैंची से कई वार किए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल पूर्व मंत्री का जेल अस्पताल में ही इलाज किया गया। मामले में वार करने वाले बंदी पर कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जेल में अचानक एक बंदी ने गायत्री प्रजापति के सिर पर कैंची से कई वार किए। शोर सुनकर जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दौड़े  आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। कहा जा रहा है कि गायत्री प्रजापति के सिर में 10 से अधिक टांके लगे हैं। 

अस्पताल में ड्यूटी पर लगे बंदी से हुई थी कहा सुनी

गायत्री प्रजापति जिला कारागार लखनऊ के जेल अस्पताल में भर्ती थे, उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में ही सफाई ड्यूटी पर लगे एक बंदी के साथ कहा-सुनी होने पर धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हुई। इस दौरान सफाई ड्यूटी पर लगे बंदी ने आक्रोशित होकर उन्हें अलमारी के नीचे का स्लाइड करने वाला हिस्सा मार दिया जिसमें गायत्री प्रजापति को सतही चोट आ गई, तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया गया। कहा जा रहा है कि फिलहाल वो पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। 


समाजवादी पार्टी ने जताई चिंता

इस हमले के बाद समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस हमले को लेकर चिंता व्यक्त की और उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “जेल मे बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है। जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाए।” बता दें कि गायत्री प्रजापति समाजवादी पार्टी के शासन काल में अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें:
प्रलोभन देकर 59 लोगों का करा रहा था अवैध धर्मांतरण, पुलिस ने कार्यक्रम में ही दबोचा

राजस्थान की मेडिकल छात्रा की बांग्लादेश में संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।