1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल: बेकरी मालिक ने किया बेटी से दुर्व्यवहार, तो नाराज पिता ने दुकान में लगा दी आग

केरल: बेकरी मालिक ने किया बेटी से दुर्व्यवहार, तो नाराज पिता ने दुकान में लगा दी आग

 Published : Dec 23, 2022 05:41 pm IST,  Updated : Dec 23, 2022 05:41 pm IST

बेकरी मालिक ने लड़की से उस वक्त दुर्व्यवहार किया था जब वह दुकान से सामान ले रही थी। इसके बाद घर जाकर लड़की ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया।

fire- India TV Hindi
दुकान में आग Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

कोच्चि (केरल): केरल के चेर्नालूर में विष्णुपुरम में बेकरी में खरीदारी करने गई बेटी से दुकान मालिक द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने से नाराज व्यक्ति ने दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार की है और व्यक्ति एवं बेकरी मालिक को घटना के संबंध में अलग-अलग मामले में गिरफ्तार और रिमांड पर ले लिया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार बेकरी मालिक 52 वर्षीय बाबूराज ने लड़की से उस वक्त दुर्व्यवहार किया था जब वह बुधवार शाम को दुकान से सामान ले रही थी। पुलिस ने बताया कि जब लड़की ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया तो व्यक्ति गुस्से में दुकान पहुंचा और उसने रात में दुकान में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि आग से दुकान को भारी नुकसान हुआ है। व्यक्ति ने जब इस छोटी दुकान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई तब बाबूराज की पत्नी दुकान पर थी जिससे उन्हें मामूली चोट आई।

दुकान मालिक को यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। लड़की के पिता को भी बेकरी मालिक की पत्नी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के स्थानीय अदालत ने रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत