1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kerala News: कांग्रेस MLA Eldhose Kunnappilly के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, रेप का भी है आरोप

Kerala News: कांग्रेस MLA Eldhose Kunnappilly के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, रेप का भी है आरोप

 Published : Oct 18, 2022 09:56 pm IST,  Updated : Oct 19, 2022 06:23 am IST

कांग्रेस विधायक एल्धोस कुन्नापल्ली पहले ही रेप के आरोपों का सामना कर रहे हैं और अब उन पर हत्या की कोशिश का मामला भी दर्ज हो गया है।

Kerala News, Eldhose Kunnappilly, Eldhose Kunnappilly Rape Case, Eldhose Kunnappilly News- India TV Hindi
कांग्रेस विधायक एल्डोस कुन्नापल्ली। Image Source : FACEBOOK.COM/PERUMBAVOORMLA

Highlights

  • कुन्नापल्ली ने मामले को निपटाने के लिए उसे 30 लाख रुपये की पेशकश की थी: शिकायतकर्ता
  • कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के सुधाकरन ने कुन्नापल्ली से स्पष्टीकरण मांगा है।
  • महिला ने कहा था कि विधायक ने उसका अपहरण कर लिया था और उसके साथ मारपीट की।

Kerala Congress MLA Booked: केरल में कांग्रेस के एक विधायक के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर जान से मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज हुआ है। केरल पुलिस की अपराध शाखा ने रेप के आरोप का सामना कर रहे कांग्रेस विधायक एल्धोस कुन्नापल्ली (Eldhose Kunnappilly) के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।

सीनियर अफसर ने की मामला दर्ज होने की पुष्टि

केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक सीनियर अफसर ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने कहा कि कांग्रेस नेता ने उसे मारने की कोशिश की थी। रेप और अब हत्या के प्रयास के अलावा, कांग्रेस विधायक पर उसी महिला की शिकायत के बाद मारपीट का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने पहले आरोप लगाया था कि कांग्रेस विधायक ने उसका अपहरण किया और उसके साथ मारपीट की।

Kerala News, Eldhose Kunnappilly, Eldhose Kunnappilly Rape Case, Eldhose Kunnappilly News
Image Source : FACEBOOK.COM/PERUMBAVOORMLAएल्डोस कुन्नापल्ली पर हत्या के प्रयास के अलावा कई मामले दर्ज हैं।

‘मामला निपटाने के लिए दिया था 30 लाख का ऑफर’
केरल पुलिस ने 11 अक्टूबर को महिला की शिकायत पर पेरुम्बवूर से विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला ने कहा था कि विधायक ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट की। 14 सितंबर को हुई एक घटना को लेकर विधायक के निजी सहायक और एक दोस्त सहित 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। महिला ने बाद में दावा किया कि कुन्नापल्ली ने उसके खिलाफ दर्ज मामले को निपटाने के लिए उसे 30 लाख रुपये की पेशकश की थी।

कांग्रेस को अभी भी विधायक के जवाब का इंतजार
कांग्रेस विधायक पर इन आरोपों के चलते पार्टी को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और उसे जवाब देते नहीं बन रहा है। कांग्रेस पार्टी अभी भी विधायक के जवाब का इंतजार कर रही है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन ने कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के प्रमुख के सुधाकरन ने फिर से कुन्नापल्ली से स्पष्टीकरण मांगा है और अगर वह जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत