केरल के पालक्काड़ से सीपीएम सांसद के राधाकृष्णन के जीजा की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें मारपीट करते देखा जा सकता है। हालांकि, उनके खिलाफ अब तक कोई मामला नहीं दर्ज हुआ है। ऐसे में विपक्षी दल कांग्रेस और बीजेपी विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं ने केरल सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। केरल में एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक अलायंस) की सरकार है। इस गठबंधन में सीपीआई, सीपीएम और केरल कांग्रेस (एम) शामिल हैं।
सीपीएम सांसद के. राधाकृष्णन के रिश्तेदारों ने 11 जुलाई को पालक्काड़ के चेलक्करा तालुक अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और अटेंडर पर हमला किया। यह हमला तब हुआ जब सुरक्षाकर्मियों ने एक ऑटो चालक को आईसीयू परिसर से ऑटो हटाने के लिए कहा।
अस्पताल प्रशासन ने वापस ली शिकायत
सांसद की बहन के पति ने आपस में हुई बहस के बाद सुरक्षाकर्मियों और महिला अटेंडर पर हमला किया। अस्पताल अधीक्षक ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन बाद में किसी दबाव में अस्पताल प्रशासन ने शिकायत वापस ले ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई मामला नहीं दर्ज किया है।
ऑडियो आया सामने
इस घटना से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। इसमें चेलक्करा तालुक अस्पताल के अधीक्षक सुनील कुमार यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि अस्पताल के दो कर्मचारियों पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के सामने ऑटो खड़ा था, जिसमें सांसद के राधाकृष्णन के रिश्तेदार रमेश आए हुए थे। अस्पताल कर्मचारियों ने ऑटो हटाने को कहा तो विवाद शुरू हो गया। इसके बाद रमेश और उसके दोस्तों ने मिलकर अस्पताल के दो कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इनमें अस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड और महिला अटेंडेंट भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-
हरिद्वार में कांवड़ियों के लिए देवदूत बनी SDRF की टीम, 3 दिन में 15 की बचाई जान; देखें वीडियो
'कुछ समय इंडिपेंडेंट रहना चाहती हूं', पूर्व कोच संग टेनिस प्लेयर राधिका की चैट्स आई सामने