1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर: दरिंदे संजय रॉय का साइकोलॉजिकल टेस्ट, आरोपी की मनोदशा समझने की हो रही कोशिश

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर: दरिंदे संजय रॉय का साइकोलॉजिकल टेस्ट, आरोपी की मनोदशा समझने की हो रही कोशिश

 Updated : Aug 20, 2024 11:44 pm IST

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कर और हत्या के विरोध में देशभर के डॉक्टर सड़क पर उतर आए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने पीएम मोदी को इस मामले को लेकर पत्र भी लिखा है।

आरोपी संजय रॉय का आज साइकोलॉजिकल टेस्ट- India TV Hindi
आरोपी संजय रॉय का आज साइकोलॉजिकल टेस्ट Image Source : INDIA TV

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला डॉक्टर के संग हुए बलात्कार के बाद हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। बलात्कार और हत्या के विरोध में शनिवार को डॉक्टरों ने देशव्यापी हड़ताल की थी। आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई ने शनिवार को करीब 13 घंटे पूछताछ की। आज भी पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई की पूछताछ होनी है। 

kolkata doctor rape-murder case

Auto Refresh
Refresh
  • 11:53 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    आरोपी संजय रॉय का आज साइकोलॉजिकल टेस्ट

    कोलकाता कांड के आरोपी संजय रॉय का आज साइकोलॉजिकल टेस्ट किया जा रहा है। आरोपी की मनोदशा समझने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली से CFSL टीम कोलकाता पहुंची हुई है।

     

  • 10:45 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    कोलकाता रेप और मर्डर पर टीएमसी सांसद ने उठाए सवाल

    TMC राज्यसभा एमपी सुखेंदु शेखर रे ने कोलकाता रेप और मर्डर पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिसिंपल और पुलिस कमिश्नर से पूछताछ को इस केस के लिए जरूरत बताई है। टीएमसी सांसद ने कहा कि पूछताछ हो किसने सुसाइड स्टोरी की अफवाह फैलाई है।  ये सामने आना चाहिए।

  • 10:20 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का किया खंडन

    कोलकाता रेप-मर्डर मामले पर डॉक्टर सुवर्ण गोस्वामी ने पहले भी चैनलों को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है। उसमें 150 ग्राम वीर्य (semen ) पाया गया है। रिपोर्ट में ये भी पता चला था कि पेल्विक बोन में फ्रैक्चर है। यह गैंग रेप का मामला है। कोलकाता पुलिस ने उनके इन सभी फर्जी दावों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है।

  • 7:43 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    क्या हम अभी भी साल 2012 में हैं? निर्भया की मां का सवाल

    निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, 'सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात वहां जो स्थिति बनी है, वह है। सरकारें उस मामले पर काम करने और महिला सुरक्षा तथा कानून की कमियों पर काम करने के बजाय एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय, पुलिस सब कुछ सीएम (पश्चिम बंगाल) के अधीन आता है। समझ में नहीं आता कि वह (ममता बनर्जी) किसके खिलाफ विरोध कर रही हैं।  किससे फांसी की सजा मांग रही हैं। कानून उनके हाथ में है, सरकार कम से कम मामले को निचली अदालत में ठीक से भेज सकती थी। जब भी ऐसी घटना होती है तो निर्भया का नाम आता है, लेकिन हमने निर्भया कांड से क्या सीखा, व्यवस्था में क्या बदलाव आया है? हम अभी भी 2012 में हैं...'

  • 7:37 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    जयपुर में कल महिला डॉक्टरों का प्रदर्शन

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला डॉक्टरों ने हाथ में बैनर भी लिए हुए थीं।

  • 7:30 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    निर्भया की मां ने खड़े किए सवाल

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या पर निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, 'उस बेटी के साथ जो हुआ, अगर एक से अधिक लोग हैं, तो सभी आरोपियों को तुरंत पकड़ा जाना चाहिए। आरोपियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कि या सामूहिक बलात्कार किया है। एक डॉक्टर के साथ इतना घिनौना अपराध तब हुआ जब वह अस्पताल में ड्यूटी पर थी। अगर डॉक्टर अस्पताल के अंदर सुरक्षित नहीं हैं तो हम आम महिलाओं और लड़कियों के बारे में क्या सोच सकते हैं।'

  • 7:29 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    सीबीआई टीम में शामिल एक मनोवैज्ञानिक भी कोलकाता पहुंचे

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना पर सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम में शामिल एक मनोवैज्ञानिक भी कोलकाता पहुंच गए हैं। वह जांच में सीबीआई टीम की मदद करेंगे।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत