1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kuwait Fire: कुवैत में इमारत में जलकर मरे 40 भारतीय, अब मुआवजा देगी ये कंपनी

Kuwait Fire: कुवैत में इमारत में जलकर मरे 40 भारतीय, अब मुआवजा देगी ये कंपनी

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 13, 2024 06:09 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 09:49 pm IST

कुवैत में एक इमारत में आग लगने के कारण करीब 40 भारतीयों की मौत हो गई है और कई घायल भी हैं। अब कुवैत की NTBC कंपनी प्रबंधन ने जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

कुवैत में 40 भारतीयों की मौत।- India TV Hindi
कुवैत में 40 भारतीयों की मौत। Image Source : PTI

कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में स्थित इमारत में आग लगने की घटना में बड़ी संख्या में भारतीय लोगों की मौत हुई है। भारत सरकार घटना के पीड़ितों को सहायता मुहैया कराने की लगातार कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत यात्रा पर गए हैं। घटना में मारे जाने वाले लोगों के शव को जल्द वापस लाने के लिए कोशिश की जा रही है। इस बीच अब कुवैत की कंपनी ने घटना में मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

 8 लाख रुपये का मुआवजा

जानकारी के मुताबिक, कुवैत की NTBC कंपनी प्रबंधन ने मंगाफ क्षेत्र में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 8 लाख रुपये के मुआवजा देने का एलान किया है। इसके साथ ही कंपनी ने बीमा राशि का जल्द से जल्द भुगतान करने साथ ही मृतकों के शवों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद का भरोसा दिया है। 

पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कुवैत में आग लगने से कई भारतीयों की मौत के बाद एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को हरसंभव सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया। पीएम मोदी ने सभी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। केरल सरकार भी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देगी।

शवों को वापस लाने के लिए विमान तैयार

कुवैत के अधिकारी मंगाफ इलाके की एक इमारत में लगी भीषण आग में मारे गये 40 से अधिक भारतीयों के शवों की डीएनए जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है कि भारतीय वायुसेना के एक विमान को शवों को वापस लाने के लिए तैयार रखा गया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह आग में झुलसे भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश लाए जाने के लिए कुवैत पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें- कुवैत अग्निकांड: गम में डूबे केरल के कई परिवार, अपनों की खबर का इंतजार, राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सामने आ रही है भयावह सच्चाई, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत