1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: मध्य प्रदेश में लेडी पुलिस का चला बुलडोजर, दुष्कर्म के आरोपी के घर को किया धराशायी-देखें वीडियो

VIDEO: मध्य प्रदेश में लेडी पुलिस का चला बुलडोजर, दुष्कर्म के आरोपी के घर को किया धराशायी-देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 10, 2023 11:24 pm IST,  Updated : Mar 10, 2023 11:24 pm IST

मध्य प्रदेश के दामोह जिले में महिला पुलिस कर्मियों ने बुलडोजर चलाया और दुष्कर्म के आरोपी का घर धराशायी कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

lady police bulldozer- India TV Hindi
लेडी पुलिस का चला बुलडोजर Image Source : TWITTER

मध्य प्रदेश: दामोह जिले में बलात्कार के आरोपी को सजा देने के लिए महिला पुलिस ने उसके घर पर बुलडोजर चलाकर उसके घर को नेत्तनाबूद कर दिया। महिला दिवस के दिन महिला पुलिस के एक ग्रुप ने बलात्कार के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने इसका वीडियो जारी किया है जो सोशल मीडिया पर  वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से महिला पुलिसकर्मी आरोपी के घर को बुलडोजर से गिरा रही हैं।

बता दें कि हाल के वर्षों में अपराधियों को सजा देने के लिए बुलडोजर के इस्तेमाल में तेजी देखने को मिली है और सबसे ज्यादा इसकी खबरें उत्तर प्रदेश से आती हैं। वैसे बुलडोजर से न्याय देने की परंपरा बीजेपी शासित राज्यों में अधिक देखी जाती है। मध्य प्रदेश गृह विभाग ने ट्वीट किया "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दमोह जिले में महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा. दुष्कर्म के आरोपी के घर पर महिला पुलिस अधिकारियों ने चलाया बुलडोजर।."

दामोह में  महिला पुलिस टीम का नेतृत्व करने वाली अधिकारी ने कहा कि जिस आरोपी का घर नेसतनाबूद किया गया है उसने एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया था। उसके घर को गिराकर पुलिस ने "अच्छा काम" किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई ऐसे लोगों की सजा के लायक है और इससे एक सही संदेश जाएगा और डर होगा। 

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 250 किलोमीटर दूर दमोह जिले में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का संगीन मामला सामने आया था. जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चौथा आरोपी कौशल किशोर चौबे फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रशिता कुर्मी ने कहा, "नाबालिग के सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी फरार है। उसने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर लिया था। उसके घर को महिला पुलिस कर्मियों ने बुलडोजर चलाकर गिरा दिया है। पुलिस ने ये अच्छा काम किया और इस तरह की कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।"  

ये भी पढ़ें:

यूपी में नई खेल नीति 2023 को मिली मंजूरी, खिलाड़ियों को मिलेगा 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, जानें डिटेल्स

VIDEO: 'जिंदगी तो आगे बढ़ानी पड़ती है...' दोस्त सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत