1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेशनल हाईवे पर पहाड़ से गिरे बड़े-बड़े पत्थर, हे भगवान! बच गई गाड़ियां

नेशनल हाईवे पर पहाड़ से गिरे बड़े-बड़े पत्थर, हे भगवान! बच गई गाड़ियां

 Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 07, 2023 02:17 pm IST,  Updated : Jul 07, 2023 02:17 pm IST

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कितनी बड़ी चट्टानें पहाड़ से टूटकर गिरी हैं। वहीं पास ही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार जा रही है। बेहद कम दूरी से वह कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई।

Landslide on Kalka-Shimla National Highway vehicles narrowly escaped video is scary- India TV Hindi
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड Image Source : INDIA TV

हिमाचल प्रदेश के सोलन में कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर लैंडस्लाइड देखने को मिला। इस लैंड स्लाइड का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर गाड़ियां गुजर रही हैं। इसी दौरान पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर गिरने लगता है। इस हादसे में सड़क पर चल रही गाड़ियां बाल-बाल बच गई हैं। यह मंजर काफी खौफनाक है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कितनी बड़ी चट्टानें पहाड़ से टूटकर गिरी हैं। वहीं पास ही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार जा रही है। बेहद कम दूरी से वह कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। 

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन का डरावना दृश्य

बता दें कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भीषण बारिश के कारण भूस्खलन के कई मामले देखने को मिले थे। भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे भी काफी समय के लिए बाधित रहा। इस कारण हाईवे पर करीब 15 किमी तक लंबा जाम लग गया था। साथ ही लोगों को पूरी रात अपनी कार में ही बितानी पड़ी। हाईवे जाम होने का नतीजा यह हुआ कि आसपास के सारे होटलों के कमरे फुल हो गए और लोगों को कार में ही रात बितानी पड़ी। इस लैंडस्लाइड में हिमाचल सरकार को सड़कों के मामले में काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। 

उत्तराखंड में हिमस्खलन

इससे पहले उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के आसपास की पहाड़ियों पर हिमस्खलन देखने को मिला था। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इस घटना से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने केदारनाथ की पहाड़ियों में हिमस्खलन का डरावना दृश्य देखा था। बता दें कि यह एवलांच केदारनाथ मंदिर से करीब 4 किमी दूर देखने को मिला है। लेकिन इस एवलांच की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। पिछले साल एक अक्टूबर को भी शाम के वक्त मंदिर से करीब 6 किमी दूर आंशिक हिमस्खलन देखने को मिला था। वहीं दो अक्टूबर को चोराबाडी ताल में पहाड़ियों पर हिमस्खलन देखने को मिला था। 

(रिपोर्ट- पूनम शर्मा)

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, यूपी में 12 जुलाई तक बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत