1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण में कहां-कहां होगा चुनाव, जानिए आपके यहां कब है मतदान

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण में कहां-कहां होगा चुनाव, जानिए आपके यहां कब है मतदान

 Published : Mar 16, 2024 07:06 pm IST,  Updated : Mar 16, 2024 07:34 pm IST

दूसरे चरण के दौरान कुल 13 राज्यों की 89 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके साथ ही पूरे देश में मतगणना 4 जून को संपन्न होगी। इस बार मतदान में 97 करोड़ से भी ज्यादा वोटर हिस्सा लेंगे।

Lok Sabha Election 2024- India TV Hindi
दूसरे चरण में कहां-कहां होगा चुनाव Image Source : INDIA TV

Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में सात चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का 26 अप्रैल, तीसरे चरण का 07 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 26 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही पूरे देश में मतगणना 4 जून को संपन्न होगी। इसके साथ ही हमें यह पता लग जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बन रही है।

दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा 

दूसरे चरण के लोकसभा चुनावों के लिए नोटिफिकेशन 28 मार्च को जारी होगा। यहां नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल है। इसके साथ ही नामांकन को जांचने की तारीख 05 अप्रैल की है, लेकिन इस दौरान जम्मू-कश्मीर में नामांकन जांचने की तारीख 06 अप्रैल रहेगी। वहीं यहां नाम वापसी की तारीख 08 अप्रैल है और मतदान 26 अप्रैल को होगा। इसके साथ ही मतगणना 04 जून को होगी।

13 राज्यों की 89 सीटों पर होगा मतदान

दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होना है। इसमें असम और बिहार में पांच, छत्तीसगढ़ में तीन, कर्नाटक में 14, केरल में 20, मध्य प्रदेश की सात, महाराष्ट्र की 8, मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर की एक-एक, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर मतदान होगा।

संख्या  राज्य  कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव
1 असम  05 
2 बिहार  05 
3 छत्तीसगढ़  03 
4 कर्नाटक  14 
5 केरल  20 
6 मध्य प्रदेश  07 
7 महाराष्ट्र 08 
8 मणिपुर  01
9 त्रिपुरा  01
10 जम्मू-कश्मीर  01
11 राजस्थान  13 
12 उत्तर प्रदेश  08 
13 पश्चिम बंगाल  03 
  कुल राज्य - 13  कुल लोकसभा सीटें - 89 

21 राज्यों की 102 सीटों पर होगा मतदान 

वहीं पहले चरण के दौरान कुल 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होगा। इसमें अरुणाचल प्रदेश की दो, असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, मध्य प्रदेश की छ:, महाराष्ट्र की पांच, मणिपुर और मेघालय की दो, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पुदुचेरी, सिक्किम और नागालैंड की एक-एक, राजस्थान की 12, तमिलनाडु की 39, उत्तर प्रदेश की आठ, उत्तराखंड की पांच और पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जायेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत