1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकसभा चुनाव 2024: क्या एक होकर लड़ेगा विपक्ष? JDU प्रमुख ललन सिंह ने दिल्ली में बैठक के बाद बताया

लोकसभा चुनाव 2024: क्या एक होकर लड़ेगा विपक्ष? JDU प्रमुख ललन सिंह ने दिल्ली में बैठक के बाद बताया

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Mar 27, 2023 10:04 pm IST,  Updated : Mar 27, 2023 10:05 pm IST

आज सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी दलों की एक बैठक हुई। इस बैठक में कई दलों से नेता शामिल हुए। इस बैठक के बाद JDU प्रमुख ने मीडिया से बातचीत में विपक्ष की रणनीति के बारे में बताया।

JDU- India TV Hindi
JDU प्रमुख ललन सिंह Image Source : FILE

नई दिल्ली: अगले वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। यह चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की कोशिश होगी कि वह लगातार तीसरी बार भारी बहुमत से जीतकर हैट्रिक लगाए। वहीं कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष बीजेपी को सत्ता से बाहर निकालने के लिए जी-जान से जुटा हुआ है। 

आज सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी दलों की एक बैठक हुई। इस बैठक में कई दलों से नेता शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष राजीब रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दल एक होकर लड़ेंगे। 

वहीं इस बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी को घर की चिंता नहीं है। सरकार देश के लोकतंत्र के साथ जो कुछ भी कर रही है, वह बड़ा मुद्दा है। उन्होंने बताया कि सभी विपक्षी दल एक साथ हैं, हमारे बीच सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई और हम उसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे।

विपक्षी दलों के कई नेता हुए हैं शामिल 

इस बैठक में रवनीत सिंह बिट्टू, मणिकम टैगोर, सपा से सांसद रामगोपाल यादव, एम वायको, NCP प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और प्रमोद तिवारी शामिल हुए हैं। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे के घर हो रही बैठक में DMK, JDU, CPI, CPIM, AAP, NCP, AIUML, NC के नेता और TMC से प्रसून बनर्जी और सौगत रॉय शामिल हुए हैं।  

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत