1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लक्षद्वीप तक एलपीजी सिलेंडर और पैक्ड पेट्रोलियम उत्पाद पहुंचाने के लिए लॉन्च हो गया खास जहाज, इन खूबियों से है लैस

लक्षद्वीप तक एलपीजी सिलेंडर और पैक्ड पेट्रोलियम उत्पाद पहुंचाने के लिए लॉन्च हो गया खास जहाज, इन खूबियों से है लैस

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 16, 2023 10:33 am IST,  Updated : Jul 16, 2023 10:36 am IST

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में आज एलपीजी सिलेंडर कैरियर जहाज को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया है। ये जहाज लक्षद्वीप के केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के प्रशासन के बंदरगाह शिपिंग और विमानन के लिए बनाया गया है।

LPG Cylinder Carrier Vessel - India TV Hindi
एलपीजी सिलेंडर वाहक पोत Image Source : INDIA TV

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में आज एलपीजी सिलेंडर कैरियर जहाज को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया है। बताया जा रहा है कि ये जहाज लक्षद्वीप के केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के प्रशासन के बंदरगाह शिपिंग और विमानन के लिए बनाया गया है। जो जहाज आज लॉन्च हुआ है वह दो जहाजों की श्रृंखला में से दूसरा जहाज है। इस समारोह में गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के सीएमडी बी. के. उपाध्याय, निदेशक कैप्टन जगमोहन, वित्त निदेशक सुनील बागी, महाप्रबंधक वी के देशपांडे और एजीएम बिंदू अब्राहम के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।   

क्या है जहाज की खूबियां और मकसद?

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में लॉन्च किए गए जहाज का उद्देश्य एलपीजी सिलेंडर या 60 टन पैक्ड पेट्रोलियम उत्पादों को मुख्य भूमि से लक्षद्वीप द्वीप समूह तक पहुंचाना है। जहाज 11 नॉट की गति से संचालित करने में सक्षम है और इसमें 18 कर्मियों को ले जाया जा सकता है। इस कमर्शियल जहाज को आईआरएस क्लास मर्चेंट शिपिंग नियमों और विनियमों के तहत डिजाइन और निर्मित किया गया है। ये जहाज़ आउटफिटिंग की एडवांस स्टेज में है।

बता दें कि ​गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने दो एलपीजी सिलेंडर वाहक जहाजों के निर्माण के लिए लक्षद्वीप के पोर्ट शिपिंग एंड एविएशन, केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) प्रशासन के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। यह कॉन्ट्रेक्ट प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से जीता गया था।

भारतीय नौवहन निगम करेगा संचालन और रखरखा
गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के जहाजों के संचालन और रखरखाव में सुधार के लिए इनका जिम्मा पिछले साल जुलाई के ही महीने में भारतीय नौवहन निगम को सौंपा गया था। लक्षद्वीप प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में कहा था कि वह जहाजों का सुगम और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया था कि लक्षद्वीप के लोगों के लिए सेवारत और इसे कोच्चि से जोड़ने वाले पांच में से दो जहाजों की मरम्मत की जा रही है। 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान: जोधपुर में महिला के चक्कर में युवक को बेरहमी से पीटा, हॉकी, लाठी और बेसबॉल बैट से तोड़ी हड्डियां; VIDEO

लाठीचार्ज में मारे गए बीजेपी नेता के बेटे का बड़ा दावा, बिहार पुलिस बना रही पिता की बीमारी कबूलने का दबाव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत