1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: जोधपुर में महिला के चक्कर में युवक को बेरहमी से पीटा, हॉकी, लाठी और बेसबॉल बैट से तोड़ी हड्डियां; VIDEO

राजस्थान: जोधपुर में महिला के चक्कर में युवक को बेरहमी से पीटा, हॉकी, लाठी और बेसबॉल बैट से तोड़ी हड्डियां; VIDEO

 Published : Jul 16, 2023 08:30 am IST,  Updated : Jul 16, 2023 08:30 am IST

राजस्थान के जोधपुर में एक युवक को करीब दर्जनभर लोगों ने बुरी तरह पीटा। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक को बदमाशों ने एक महिला के चक्कर में पीटा है।

Jodhpur pitai video- India TV Hindi
राजस्थान के जोधपुर में एक युवक को बेरहमी से पीटा Image Source : CCTV VIDEO

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर से एक युवक के मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ये वीडियो देखकर आपकी भी सिहर उठेंगे। दरअसल, जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के मंडोर थाना क्षेत्र में स्थित चैनपुरा इलाके में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा। एक कार रिपेयर गैरेज में एक युवक के साथ लाठी, हॉकी और बेसबॉल के बल्लों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस कार गैरेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये वारदात कैद हो गई। 

सीसीटीवी वीडियो में दिखी बेरहमी

बताया जा रहा है कि संदीप नामक युवक गैरेज में बैठा था इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाश युवक आए और उसे पकड़ कर उसके साथ लाठी और बेसबॉल से मारपीट करने लगे। इस मारपीट के दौरान संदीप की कई हड्डियां फैक्चर हो गईं। जानकारी मिली है कि 14 जुलाई की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच बदमाश इस कार गैरिज पहुंचे और मिलकर संदीप नामक युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे बदमाश युवक के पैरों पर हॉकी, लाठी और बेसबॉल बैट बरसा रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान एक बदमाश संदीप का सिर पकड़ कर बैठ गया और फिर सभी ने मिलकर लगातार अंधाधुन वार करने शुरू कर दिए।

महिला से जुड़े मामले युवक की हुई पिटाई
गौर करने वाली बात ये है कि यह पूरी घटना इतने शातिराना अंदाज में घटित की गई जिसमें हल्की कानूनी धाराएं लगें और शिकार को चोट भी ज्यादा से ज्यादा आए। बता दें कि प्रारंभिक सूत्रों से जानकारी यह मिल रही है कि किसी महिला से जुड़े मामले को लेकर संदीप को कई दिनों से समझाइश का प्रयास चल रहा था। लगातार समझाने के बाद भी संदीप नहीं माना तो इस बात को लेकर तनातनी हो गई और इन सभी लोगों ने मिलकर संदीप के साथ मारपीट कर डाली। इस हामले के बाद संदीप का प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है और उसके दोनों पैर फैक्चर हुए हैं। फिलहाल मण्डोर थाना पुलिस आरोपियों की पहचान कर चुकी है और उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

(रिपोर्ट- चन्द्रशेखर व्यास)

ये भी पढ़ें-

यूपी के मेरठ में हाईटेंशन लाइन से टकराया कांवड़ियों का डीजे, 6 की दर्दनाक मौत, कई अस्पताल में भर्ती

आधे हिंदुस्तान पर मंडरा रही आसमानी आफत, देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।