1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कांग्रेस MLA दिव्या मदेरणा ने लोगों को दी बिजली चोरी करने की सलाह, VIDEO वायरल

राजस्थान में कांग्रेस MLA दिव्या मदेरणा ने लोगों को दी बिजली चोरी करने की सलाह, VIDEO वायरल

 Published : Jul 14, 2023 11:20 pm IST,  Updated : Jul 14, 2023 11:20 pm IST

दिव्या मदेरणा के फॉलोअर्स उनके दौरे और उनके भाषण के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में दिव्या मदेरणा लोगों को बिजली चोरी करने का सुझाव देती देखी जा सकती हैं।

divya maderna- India TV Hindi
दिव्या मदेरणा Image Source : FILE PHOTO

जयपुर:  राजस्थान की तेज तर्रार कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वह लोगों को बिजली चोरी करने की सलाह देती नजर आ रही हैं। उन्होंने बिजली चोरी का तरीका भी बता दिया। दिव्या मदेरणा अक्सर जोधपुर जिले के ओसियां में अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करती रही हैं। दिव्या के फॉलोअर्स उनके दौरे और उनके भाषण के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। दिव्या मदेरणा ने ऐसे कई वीडियो को रीट्वीट भी किया है।

वायरल हो रहे एक वीडियो में दिव्या मदेरणा लोगों को बिजली चोरी करने का सुझाव देती देखी जा सकती हैं। वह लोगों को कार्य सौंपते हुए कहती है कि वे बिजली पाने के लिए तार पर केबल लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली की लाइन ट्रिप हो सकती है।

वह कहती है, ''आपके लिए बिजली की आपूर्ति के लिए जीएसएस बना दिया। अब चाहे आप आंकुडिया यानी तार डालकर दबाकर चोरी कर लेना, लेकिन इससे बिजली ट्रीप भी हो जाएगी।'' इस पर उनके पास बैठे लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

(इनपुट- IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।