1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे के चोरी मामले को उजागर करने वाले संदीप खत्री से जुड़ी बड़ी खबर, पुलिस ने ढाई घंटे के लिए नजरबंद किया

बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे के चोरी मामले को उजागर करने वाले संदीप खत्री से जुड़ी बड़ी खबर, पुलिस ने ढाई घंटे के लिए नजरबंद किया

 Reported By: Anamika Gaur Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 08, 2026 03:18 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 03:28 pm IST

संदीप खत्री का कहना है कि पुलिस ने उन्हें ढाई घंटे के लिए नजरबंद किया, जबकि वह सीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे। इस मामले के सामने आने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Sandeep Khatri- India TV Hindi
संदीप खत्री Image Source : INDIA TV

देहरादून: बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे के चोरी के मामले को उजागर करने वाले भैरव सेना के अध्यक्ष संदीप खत्री को पुलिस ने उनके ऑफिस में ढाई घंटे तक नजर बंद रखा गया। भैरव सेना के अध्यक्ष संदीप ने बताया कि वह बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके ऑफिस में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक उनको नजरबंद रखा। इस दौरान पुलिस ने मेरा ज्ञापन प्रशासन को देने के लिए मेरे ऑफिस में ही तहसीलदार को बुलाया।

एक रात मेरे घर पर भी रही पुलिस: संदीप

संदीप खत्री का कहना है कि इससे पहले एक रात मेरे घर पर भी 1 घंटे तक पुलिस रही थी। पुलिस का पहले मेरे घर और मेरे दफ्तर आने का मतलब मुझे मानसिक रूप से परेशान करना है क्योंकि मैंने बद्रीनाथ धाम मंदिर में चोरी के मामले को उजागर किया था।

संदीप खत्री ने कहा कि सरकार ने जो उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई है, वह उसकी जगह सीट की मांग कर रहे थे। 

संदीप खत्री ने कहा कि बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे के चोरी के मामले की जांच किसी रिटायर्ड जज चाहें वह हाई कोर्ट के हों या फिर सुप्रीम कोर्ट के, उनसे करवाई जानी चाहिए।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद खूब हुआ हंगामा

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद देश के तमाम मंदिरों में चढ़ावे को लेकर नई चर्चा ने जन्म दे दिया है। इसी बीच बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे के चोरी मामले को लेकर संदीप खत्री के बयान से हलचल बढ़ गई थी।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद एसआईटी जांच हुई थी और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। गिरफ्तार लोगों से पैसों की रिकवरी भी की गई थी और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

राम मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में लोग देश के अन्य बड़े मंदिरों में भी बेहतर प्रबंधन की मांग कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- 

बद्रीनाथ धाम के वित्तीय अनियमितता मामले की FIR में बड़ा खुलासा! जानें कैसे सामने आई गड़बड़ी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत