1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑटो से जा रहे परिवार को चाकुओं से गोदा, सड़क पर टूटी चूड़ियां, खून के धब्बे और चप्पलें मिलीं; भयावह मंजर CCTV में कैद

ऑटो से जा रहे परिवार को चाकुओं से गोदा, सड़क पर टूटी चूड़ियां, खून के धब्बे और चप्पलें मिलीं; भयावह मंजर CCTV में कैद

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 11, 2025 06:05 pm IST,  Updated : Jul 11, 2025 06:05 pm IST

ऑटो सवार परिवार के सदस्यों पर हमला करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें कुछ लोग सरेआम ऑटो सवारों पर धारदार हथियारों से हमला करते दिख रहे हैं। किसी भी राहगीर ने इस हमले को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

Family Attacked With sharp weapon - India TV Hindi
ऑटो सवार परिवार पर धारदार हथियारों से हमला। Image Source : INDIA TV

कर्नाटक के मैसूर शहर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गुरुवार देर रात एक ऑटोरिक्शा में सवार परिवार पर छुरे से बेरहमी से हमला किया गया, जिसके बाद सड़क पर टूटी चूड़ियां, खून के धब्बे और चप्पलें पड़ी मिलीं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक अग्रहारा में 14वें क्रॉस रामानुज रोड पर रात करीब 9.30 बजे हुई। ऑटो सवार परिवार के सदस्यों पर हमला करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें कुछ लोग सरेआम ऑटो सवारों पर धारदार हथियारों से हमला करते दिख रहे हैं। किसी भी राहगीर ने इस हमले को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। 

ऑटो का पीछा कर परिवार पर किया जानलेवा हमला

चश्मदीदों की अगर मानें तो रात करीब 9.30 बजे एक काली कार ने ऑटो का पीछा करना शुरू किया और रामानुज रोड पर 12वें क्रॉस के पास उसे रोक लिया। इसके बाद ऑटो और उसमें बैठे लोगों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों की पहचान रामू, उसकी पत्नी सौम्या, अब्बैया और प्रसाद के रूप में हुई। इस हमले में ऑटो में सवार राजन्ना, कुमुदा, विशालाक्षी और रेणुकम्मा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार घायल अब खतरे से बाहर हैं। गुरुवार रात हुई यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और इसकी जांच की जा रही है।

घटना का वीडियो आया सामने-

हमले के पीछे वजह क्या?

बताया जा रहा है कि इस परिवार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला इसलिए किया गया, क्योंकि हमलावरों के परिवार की एक लड़की के साथ राजन्ना का अफेयर है। राजन्ना पर नाबालिग लड़की के साथ संबंध रखने का आरोप है, जिसको लेकर उसके ऊपर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद जब लड़की 18 साल की हो गई तो उसने पुलिस थाने जाकर बताया कि राजन्ना के साथ संबंध उसकी मर्जी से थे। इससे लड़की का परिवार नाराज हो गया और उन्होंने ऑटो में यात्रा करते समय उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें-

बेंगलुरु में बिना इजाजत बनाया महिलाओं का वीडियो, मच गया बवाल, आरोपी हुआ अरेस्ट

बेंगलुरु में दोस्त के घर आई महिला से गैंगरेप, पैसे ट्रांसफर कराए, मोबाइल, फ्रिज और वॉशिंग मशीन भी साथ ले गए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत