Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक पल में उजड़ गया घर, रिश्तेदार के यहां छुट्टियां मनाने आए एक ही परिवार के 5 लोग नहर में डूबे

एक पल में उजड़ गया घर, रिश्तेदार के यहां छुट्टियां मनाने आए एक ही परिवार के 5 लोग नहर में डूबे

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Apr 25, 2023 08:06 pm IST, Updated : Apr 25, 2023 08:06 pm IST

मृतक परिवार बेंगलुरु के नीलासंद्रा इलाके में रहता था। ये सभी रमजान के बाद छुट्टियां मनाने बेंगलुरु से अपने करीबी रिश्तेदार के यहां आए थे।

एक ही परिवार के पांच...- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO एक ही परिवार के पांच लोग नहर में डूबे (प्रतिकात्मक तस्वीर)

मांड्या: कर्नाटक के मांड्या से एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है जहां मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोग तैरते समय नहर में डूब गए। मृतक परिवार बेंगलुरु के नीलासंद्रा इलाके में रहता था। ये सभी रमजान के बाद छुट्टियां मनाने बेंगलुरु से अपने करीबी रिश्तेदार के यहां आए थे।

घटना बसरालू थाना क्षेत्र की है। परिवार के 5 सदस्य डोड्डाकोट्टागेरे गांव के पास विश्वेश्वरैया नहर (वीसी) में तैरने गए थे। मृतक बेंगलुरु के नीलासंद्रा इलाके में रहता था। पुलिस ने बताया कि मृतक सोमवार को उसी स्थान पर आए थे और तैरकर सकुशल वापस गए थे लेकिन मंगलवार को हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें-

दमकल और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नहर से तीन शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने कहा कि शेष दो शवों की तलाश की जा रही है। मृतकों की पहचान महताब (10), अनीशा बेगम (34), तस्मिया (22), अशरक (28) और अफीका (22) के रूप में हुई है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement