1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु: वीरभद्र नगर में अचानक लगी भीषण आग, 10 बसें जलकर हुईं खाक-वीडियो देख सहम जाएंगे

बेंगलुरु: वीरभद्र नगर में अचानक लगी भीषण आग, 10 बसें जलकर हुईं खाक-वीडियो देख सहम जाएंगे

 Reported By: T Raghavan Edited By: Kajal Kumari
 Published : Oct 30, 2023 01:21 pm IST,  Updated : Oct 30, 2023 01:35 pm IST

बेंगलुरु में वीरभद्र नगर के पास अचानक भीषण आग लग गई जिसमें 10 से ज्यादा बसें जलकर खाक हो गई हैं। आग लगने से धुएं का गुबार दिखा जिससे पूरा आसमान काला-सा दिखने लगा। देखें वीडियो-

bengaluru fire- India TV Hindi
बसों में लगी भीषण आग

बेंगलुरु: वीरभद्र नगर स्थित बस स्टैंड के पास एक गैरेज में अचानक आग लग गई और काफी ऊंचा धुएं का गुबार दिखा, जिससे पूरा आसमान काला-सा दिखने लगा। गैरेज में लगी आग में 10 बसें जलकर खाक हो गईं। जानकारी के मुताबिक गैरेज में रखी कई बसों में आग लग गई है. आशंका जताई जा रही है कि आग गैराज से शुरू और धीरे-धीरे उसने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर अग्निशमन दल पहुंच गए हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने का सटीक कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। 

देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत