1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाबालिग युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बीजेपी कार्यकर्ता का नाम आया सामने

नाबालिग युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बीजेपी कार्यकर्ता का नाम आया सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 15, 2023 02:59 pm IST,  Updated : Jan 15, 2023 02:59 pm IST

सुसाइड नोट में नाबालिग युवती ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ता 25 वर्षीय हितेश ने प्यार का नाटक किया और उसे धोखा दिया। युवती ने यह भी कहा कि वह उसे प्रताड़ित करता था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में एक नाबालिग युवती के आत्महत्या मामले ने नया मोड़ आया है। दरअसल, पुलिस को डेथ नोट बरामद हुआ, जिसमें युवती ने एक बीजेपी कार्यकर्ता को दोषी ठहराया है। मृतका की पहचान 17 वर्षीय छात्रा के रूप में हुई है, जो प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ती थी। शनिवार को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

आखिरी सांस लेने से पहले युवती ने सुसाइड नोट लिखा था। नोट में उसने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ता 25 वर्षीय हितेश ने प्यार का नाटक किया और उसे धोखा दिया। नाबालिग युवती ने यह भी कहा कि वह उसे प्रताड़ित करता था।

कीटनाशक दवाई खा ली थी

युवती ने 10 जनवरी को कीटनाशक दवाई खा ली थी और उसे मंगलुरु के ए.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती के परिजनों का आरोप है कि क्षेत्राधिकारी कुद्रेमुख पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की।

आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

आखिरकार पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद ही आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के प्रावधान के तहत मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं करने पर परिजनों ने पुलिस की आलोचना की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत