1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चलती एम्बुलेंस में 16 साल की नाबालिग से बलात्कार, दीदी और जीजा चल रहे फरार

चलती एम्बुलेंस में 16 साल की नाबालिग से बलात्कार, दीदी और जीजा चल रहे फरार

 Published : Nov 29, 2024 08:51 am IST,  Updated : Nov 29, 2024 11:47 am IST

चलती एम्बुलेंस में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS/PTI

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में चलती एम्बुलेंस में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नाबालिग युवती से दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हैरानी हो रही है। एक चलती एंबुलेंस में ही 16 साल की युवती से कथित तौर दुष्कर्म किया गया है। ये पूरी घटना मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से सामने आई है। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना बीते 22 नवंबर को हुई है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया है कि बीते 22 नवंबर को '108' इमरजेंसी सेवा के तहत संचालित की जा रही एम्बुलेंस में दुष्कर्म की ये चौंकाने वाली घटना हुई है। इस घटना में शामिल चार आरोपियों में से चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ये भी बताया है कि लड़की एम्बुलेंस में अपनी बहन और बहनोई के साथ यात्रा कर रही थी। हालांकि, उनमें से कोई भी मरीज नहीं था। तीनों के अलावा एंबुलेंस में चालक और उसका सहयोगी भी मौजूद थे।

बहन और बहनोई पर मदद के आरोप

पुलिस ने बताया है कि नाबालिग युवती अपनी बहन और बहनोई के साथ एम्बुलेंस में रवाना हुई थी। नाबालिग युवती की बहन और बहनोई पर भी दुष्कर्म के अपराध में मदद करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों फरार हैं। पुलिस की ओर से सभी आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- देश में 2 सालों में 1100 से ज्यादा फर्जी बम की धमकियां मिलने से मचा हड़कंप, पूरे आंकड़े कर देंगे हैरान

जन्म से पहले बच्चे में जेनेटिक डिसऑर्डर परखने में फेल हुए 4 डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत