1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के लापता लड़के की दी सूचना, भारतीय सेना लगातार कर रही संपर्क

चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के लापता लड़के की दी सूचना, भारतीय सेना लगातार कर रही संपर्क

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2022 11:57 am IST,  Updated : Jan 23, 2022 12:05 pm IST

डिफेंस पीआरओ ने बताया है कि चीनी सेना ने हमें सूचित किया है कि उन्हें अरुणाचल प्रदेश का एक लापता लड़का मिल गया है और उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

Missing boy from Arunachal Pradesh- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : TWITTER

Highlights

  • बीजेपी सांसद तापिर गाओ ने दी थी सूचना
  • पीएम मोदी से लड़के को बचाने की लगाई थी गुहार
  • भारतीय लड़के को गायब करने का चीनी सेना पर आरोप

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश से लापता एक लड़के के बारे में पता चल चुका है। रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक चीनी सेना ने भारतीय सेना को इसके बाबत जानकारी दी है। डिफेंस पीआरओ ने बताया है कि चीनी सेना ने हमें सूचित किया है कि उन्हें अरुणाचल प्रदेश का एक लापता लड़का मिल गया है और उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

अरुणाचल प्रदेश के बीडेपी सांसद तापिर गाओ ने चीनी सैनिकों पर एक युवक के अपहरण का आरोप लगाया था। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट करके जानकारी थी और पीएम मोदी और अमित शाह से लड़के को बचाने की गुहार लगाई थी। अब उम्मीद जताई जा रही है कि लड़का अपने घर जल्द लौट आएगा।

तापिर गाओ ने ट्वीट किया था, "चीनी पीएलए ने मंगलवार को जि़दो गांव के 17 वर्षीय श्री मिराम तारोन को भारतीय क्षेत्र के लुंगटा जोर क्षेत्र (चीन ने 2018 में भारत के अंदर 3-4 किलोमीटर सड़क बनाया) से सियुंगला क्षेत्र (बिशिंग गांव) में अपहरण कर लिया है। यह इलाका अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में है। उसके दोस्त पीएलए की गिरफ्त से भाग निकले और अधिकारियों को सूचना दी। केंद्र सरकार की सभी एजेंसियों से अनुरोध है कि वे उसकी जल्द रिहाई के लिए कदम उठाएं।"

जानिए पूरी घटना

घटना अपर सियांग जिले की है। जहां चीन ने 2018 में 3-4 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया था वहींं से 17 साल के एक स्थानीय युवक का अपहरण किया गया। किशोर के अन्य दोस्त भागने में सफल रहे। उन्होंने घटना की सूचना अधिकारियों को दी और मामला अरुणाचल प्रदेश के एक सांसद तापिर गाओ के ध्यान में लाने का काम किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत