1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Monsoon 2023: आज मॉनसून की मुंबई में होगी एंट्री? मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जाने दिल्ली का मौसम

Monsoon 2023: आज मॉनसून की मुंबई में होगी एंट्री? मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जाने दिल्ली का मौसम

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 24, 2023 03:40 pm IST,  Updated : Jun 24, 2023 03:40 pm IST

बृहन्मुंबई नगर निगम ने ट्वीट कर जानकारी दी की मुंबई शहर और उपनगरों में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं आज महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों में भी हिल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

Monsoon 2023 Will monsoon enter Mumbai today Meteorological Department issued yellow alert know the - India TV Hindi
मुंबई में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी Image Source : AP

Monsoon Update: देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल अलग-अलग है। किसी राज्य में बारिश हो रही है तो कहीं भीषण गर्मी लोगों को देखने को मिल रही है। इस बीच मुंबई के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 24 जून यानी शनिवार को मॉनसून मुंबई पहुंच सकती है। हालांकि कुछ दिनों से मुंबई में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। इस कारण मुंबई की सड़कों पर पानी भर गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने ट्वीट कर जानकारी दी की मुंबई शहर और उपनगरों में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं आज महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों में भी हिल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 

येलो अलर्ट हुआ जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मुंबई में मौसम के खराब रहने की संभावना है। इस कारण मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कहा गया है कि शनिवार को मॉनसून की एंट्री मुंबई में हो सकती है। लेकिन अबतक अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून के आने में देरी के कारण कुछ राज्यों में बारिश नहीं हो रही है। वहीं 26 जून तक ओडिशा में तेज बारिश होने की संभावना है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो आज बिहार और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिम भारत, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 27 जून तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 24 से 26 जून तक उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। बता दें कि राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाकों में सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है। बीते कल भीषण गर्मी पड़ रही थी। लेकिन एक बार फिर एनसीआर और दिल्ली के क्षेत्र में मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत