1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा; जानें कब शुरू होगी झमाझम बारिश

Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा; जानें कब शुरू होगी झमाझम बारिश

 Published : May 30, 2024 11:43 am IST,  Updated : May 30, 2024 11:43 am IST

केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है, अब ये अन्य राज्यों को ओर अपना कदम बढ़ा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, मानसून उनके अनुमान से पहले पहुंच गया है।

monsoon- India TV Hindi
केरल में मानसून ने दी दस्तक Image Source : PTI

देश के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की मार से बिलख रहे हैं, इधर दक्षिण पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है और धीरे-धीरे ये पूर्वोत्तर राज्यों की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी की मानें तो अगले 24 घंटों में केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की परिस्थिति अनुकूल रहेगी। इससे पहले मौसम विभाग ने केरल में 31 मई तक मानसून आने का अनुमान लगाया था।

दिल्ली, यूपी का क्या हाल?

इधर बीते दिन दिल्ली एनसीआर में थोड़ी देर झमझमाकर बारिश हुई, पर नौतपा में इसका असर कुछ खास नजर नहीं आ रहा। बता दें कि आज दिल्ली में हीटस्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, ये इस साल केंद्रशासित प्रदेश में पहली मौत है, जो हीटस्ट्रोक की वजह से हुई है। बता दें कि बीतें दिन दिल्ली में 45.2 से 49.1 डिग्री सेल्सियस के पार पारा पहुंच गया था। वहीं, यूपी के भी कुछ हिस्सों गर्मी सितम ढा रही है। इधर, आईएमडी ने यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

अनुमान से पहले पहुंचा मानसून

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मानसून को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है, जो पूर्वोत्तर में मानसून जल्दी आने का एक कारण माना जा रहा है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ दिन से केरल में भारी बारिश हो रही है, जिसके फलस्वरूप मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

IMD के मुताबिक,  पूर्वोत्तर राज्यों (त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम) में मानसून के आने की सामान्य तारीख 5 जून है और इसी दौरान अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन, मालदीव, लक्षद्वीप के बाकी हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बनती जा रही हैं। इसके बाद यहां झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:

IMD Weather Update: भीषण गर्मी से दिल्ली-NCR वालों को राहत! आज मानसून देगा दस्तक, जानें मौसम अपडेट 

दिल्ली में नहीं था 52.9 डिग्री तापमान? IMD ने जताई सेंसर में खराबी की संभावना, जानें असल टेंपरेचर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत