Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा के करनाल में 200 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर हुई राख, किसानों का रो-रोकर बुरा हाल

हरियाणा के करनाल में 200 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर हुई राख, किसानों का रो-रोकर बुरा हाल

किसानों ने बताया कि पास के गांव फिरोजपुर में एक रीपर से आग शुरू हुई और काछवा में किसानों के खेतों तक पहुंच गई। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड के बिना आग पर काबू पाना काफी मुश्किल था। तेज़ हवा के कारण आग लगातार बढ़ती जा रही थी। 

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Apr 11, 2022 07:12 am IST, Updated : Apr 11, 2022 07:12 am IST
200 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख- India TV Hindi
Image Source : ANI 200 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख

Highlights

  • हरियाणा के करनाल में लगी भीषण आग
  • 200 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर हुई राख
  • किसानों का रो-रोकर बुरा हाल

हरियाणा के करनाल में गेहूं की फसल में आग लगने का मामला सामने आया है। 200 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है।  भीषण आग को बुझाने के लिए मौक पर 7 दमकल की गाड़ियां पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह रीपर में शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। 

आग लगने की यह घटना करनाल के काछवा गांव में हुई है । किसानों ने बताया कि पास के गांव फिरोजपुर में एक रीपर से आग शुरू हुई और काछवा में किसानों के खेतों तक पहुंच गई। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड के बिना आग पर काबू पाना काफी मुश्किल था। तेज़ हवा के कारण आग लगातार बढ़ती जा रही थी। 

इस दौरान काफी संख्या में किसान रोते दिखे। उनका कहना था कि पूरे साल की कमाई जलकर राख हो गई। अब खुद का और पशुओं का पेट पालना काफी मुश्किल होगा। 

फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर कुछ ही मिनट बाद पहुंच गए। किसान और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है, परन्तु काफी नुकसान हुआ है। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement