1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खाना लेकर कमरे में आई मां लेकिन बेटे ने उतार दिया मौत के घाट, सिर पर छड़ी से किया हमला

खाना लेकर कमरे में आई मां लेकिन बेटे ने उतार दिया मौत के घाट, सिर पर छड़ी से किया हमला

 Published : Feb 21, 2024 10:50 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 10:51 pm IST

महाराष्ट्र के लातूर में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। ये घटना उस वक्त हुई, जब मां अपने बेटे के कमरे में खाना लेकर गई थी। बेटे ने अपनी मां के सिर पर छड़ी से हमला किया।

Latur- India TV Hindi
बेटे ने मां की हत्या की Image Source : REPRESENTATIVE PIC

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी मां के सिर पर छड़ी से हमला कर दिया, जिसमें मां की मौत हो गई। आरोपी बेटे की पहचान पूनमचंद्र कंदाले (40)के रूप में हुई है और उनकी मां की पहचान प्रभावती कंदाले (69) के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी व्यक्ति का पिछले 12 सालों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार को एमआईडीसी क्षेत्र के वाल्मिकी नगर में हुई। अधिकारी ने बताया कि पूनमचंद्र कंदाले (40) ने अपनी मां प्रभावती कंदाले (69) को उस समय सिर पर छड़ी से मारा जब वह खाना लेकर उसके कमरे में गई थीं। 

छड़ी के हमले से गंभीर रूप से घायल प्रभावती की मौत हो गई। सहायक निरीक्षक शिवाजी देवकाते ने कहा कि पूनमचंद्र मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है और 2011 से उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने चिकित्सकीय सलाह पर आरोपी को अस्पताल में रखा है और अदालत को इस बारे में सूचित किया है।’’ (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

दुबई की जेल में 18 साल बिताने के बाद 4 श्रमिक भारत लौटे, केटीआर ने किया हवाई टिकट का इंतजाम

हरियाणा के इन जिलों में 23 फरवरी तक के लिए इंटरनेट पर बैन बढ़ाया गया, सरकार ने दिए आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत