1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MS Dhoni: क्या BJP में शामिल होंगे महेंद्र सिंह धोनी? अमित शाह के साथ मुलाकात के क्या हैं सियासी मायने?

MS Dhoni: क्या BJP में शामिल होंगे महेंद्र सिंह धोनी? अमित शाह के साथ मुलाकात के क्या हैं सियासी मायने?

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 13, 2022 01:48 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 01:48 pm IST

धोनी की फैन फॉलोइंग आज भी वहीं है जो एक समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में थी। अभी हाल में ही धोनी की एक फोटो अमित शाह से हाथ मिलाते हुए वायरल हो रही है। जिसके बाद उनके फैंस असमंजस में पड़े हुए हैं कि क्या वह राजनीति में शामिल हो रहे हैं?

अमित शाह से हाथ मिलाते हुए महेंद्र सिंह धोनी।- India TV Hindi
अमित शाह से हाथ मिलाते हुए महेंद्र सिंह धोनी।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फैनबेस पूरी दुनिया में किसी से कम नहीं है। शायद यहीं वजह है कि आज भी अगर टीम इंडिया कोई भी मैच हारती है तो लोगों को धोनी की बहुत याद आने लगती है। धोनी हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगते हैं। धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन उनके फैंस आज भी धोनी के लिए बहुत उत्सुक हैं। उनके हर एक एक्टिविटी पर लोगों का बहुत ध्यान रहता है। खैर हम आपको जितना धोनी के फैनबेस के बारे में बताएंगे वह उतना ही कम होगा। इसी बीच धोनी एक और वजह से ट्रेंड में बने हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर धोनी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर वायरल हो गई। लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।

अमित शाह से चेन्नई में हुई धोनी की मुलाकात

बता दें कि अमितशाह से धोनी की मुलाकात चेन्नई में एक इंवेंट के दौरान हुई थी। वायरल हुई फोटो में धोनी को उनसे हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। धोनी और शाह दोनो इंडिया सीमेंट्स की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर पहुंचे थे। जो कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की कंपनी है। श्रीनिवासन आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के भी मालिक हैं।

क्या राजनीति में जाएंगे धोनी

एमएस धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए करीब दो साल का वक्त हो गया है। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। धोनी की देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो को देख कर यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं धोनी के फैन सच में सोच में पड़ गए हैं कि क्या धोनी राजनीति में शामिल होने जा रहे है? 

फिलहाल धोनी बिजनेस में अपना हाथ आजमा रहे हैं

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी अब बिजनेस वर्ल्ड में दस्तक दे चुके हैं।
Image Source : INDIATVभारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी अब बिजनेस वर्ल्ड में दस्तक दे चुके हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी अब बिजनेस वर्ल्ड में दस्तक दे चुके हैं। वह अलग-अलग सेक्टर में अपने कारोबार को विस्तार दे रहे हैं। स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाताबुक, बाइक रेसिंग कंपनी, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम, क्रिकेट कोचिंग और ऑर्गेनिक फार्मिंग में भी उन्होंने निवेश किया है। रांची में वह लगभग 43 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक फॉर्मिंग करवाते हैं। अभी हाल में उन्होंने गरूड़ा एयरोस्पेस के साथ साझेदारी में ड्रोन उत्पादन के लिए ड्रोनी नामक वेंचर शुरू किया है। बेंगलुरू में एमएस धोनी के ग्लोबल स्कूल की शुरूआत भी इसी साल हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत