1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Mulayam Singh Yadav: UP के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती

Mulayam Singh Yadav: UP के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती

 Edited By: Pankaj Yadav @pan89168
 Published : Oct 02, 2022 05:28 pm IST,  Updated : Oct 02, 2022 11:37 pm IST

Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह यादव को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

Mulayam Singh Yadav- India TV Hindi
Mulayam Singh Yadav

Highlights

  • मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी
  • गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती
  • पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं मुलायम

Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह को कमरे से ICU में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह की सेहत पर नजर रख रहे हैं। इधर अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली में मौजूद हैं। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में 82 वर्षीय सिंह का इलाज किया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सपा नेता मुलायम को जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत काफी गंभीर है। वह काफी समय से बीमार चल रहे हैं। आज तबीयत ज्यादा खराब होने पर उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से काफी समय से पीड़ित हैं। अभी हाल ही में उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। मुलायम सिंह यादव को पेट दर्द और पेशाब में संक्रमण था। तबीयत में सुधार होने के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

प्रियंका गांधी ने मुलायम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने पर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद यहां मेदांता अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया है।

इससे पहले भी मुलायम की तबीयत कई बार बिगड़ चुकी है

मुलायम सिंह यादव की तबीयत पहले भी कई बार बिगड़ चुकी थी। पिछले साल जब उनकी तबीयत खराब हुई थी तो उस वक्त भी उनको मेदांता हॉस्पिटल में ही भर्ती कराया गया था। अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें ICU में भर्ती करना पड़ा था। इसके बाद अबी हाल ही में पेशाब की नली में संक्रमण के चलते वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। पत्नी साधना सिंह के गुजर जाने के बाद से उनकी तबीयत और भी ज्यादा नासाज चल रही थी। अब एक बार फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत