1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: समंदर में डूब रहे थे 2 बच्चे, कॉन्सटेबल ने जान पर खेलकर बचा ली जान, सामने आया VIDEO

मुंबई: समंदर में डूब रहे थे 2 बच्चे, कॉन्सटेबल ने जान पर खेलकर बचा ली जान, सामने आया VIDEO

 Reported By: Suraj Ojha, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 24, 2023 06:15 pm IST,  Updated : Jun 24, 2023 06:21 pm IST

मुंबई पुलिस के एक कॉन्सटेबल ने अपनी जान पर खेलकर 2 बच्चों को बचाया है। ये बच्चे समंदर में डूब रहे थे।

Mumbai News- India TV Hindi
मुंबई पुलिस के कॉन्सटेबल विष्णु भाऊराव बेले Image Source : INDIA TV

मुंबई: कई बार अचानक हुए हादसे में समझ नहीं आता कि किस तरह पीड़ित को मदद पहुंचाकर उसकी जान बचाई जाए लेकिन अगर सही मौके पर सही कदम उठा लिया जाए तो जान बच भी सकती है। इसका ताजा उदाहरण मुंबई पुलिस के एक कॉन्सटेबल ने दिया है। इस जांबाज कॉन्सटेबल ने समंदर में डूब रहे 2 बच्चों को अपनी जान पर खेलकर बचाया है।

क्या है पूरा मामला

ये घटना शुक्रवार को लगभग सुबह छह बजे की है, जब 2 बच्चे जुहू चौपाटी के पास कोलीवाडा लैंडिंग पॉइंट पर डूब रहे थे। इस बात की जानकारी जैसे ही मुंबई पुलिस के कॉन्स्टेबल को मिली, तो वो अपनी जान की परवाह ना करते हुए उन्हें बचाने के लिए समंदर में उतर गए।

पुलिस कॉन्स्टेबल ने दोनों बच्चों को बचा लिया। बच्चों की पहचान 10 साल के समीर पवार और 7 साल के भीम काले के रूप में हुई है। दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर वालों को सौंप दिया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ पानी ही पानी है और इस पानी के बीच से कॉन्सटेबल विष्णु भाऊराव बेले दो बच्चों को समंदर के बीच से पकड़कर सामने ला रहे हैं। पानी की लहरों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर कॉन्सटेबल सही मौके पर बच्चों को नहीं बचाते तो बड़ी अनहोनी हो सकती है। वीडियो को देखने के बाद हर तरफ कॉन्सटेबल विष्णु भाऊराव बेले की बहादुरी की चर्चा हो रही है और लोग उन्हें दुआएं दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: 

यूपी: बाराबंकी के 'आम' ने न्यूजीलैंड और जापान को बनाया मुरीद, 50 से ज्यादा किस्में, 300 रुपए किलो तक है कीमत

 

मणिपुर हिंसा: अमित शाह के नेतृत्व में चल रही सर्वदलीय बैठक, CM बघेल बोले- PM के पास इस समस्या के लिए वक्त नहीं 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत