1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 10वीं और 12वीं की फर्जी मार्कशीट की कीमत महज 4 हजार रुपए! गिरोह ने उगला राज तो दंग रह गई पुलिस

10वीं और 12वीं की फर्जी मार्कशीट की कीमत महज 4 हजार रुपए! गिरोह ने उगला राज तो दंग रह गई पुलिस

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 12, 2023 08:05 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 08:06 pm IST

मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 ने चेंबूर इलाके में 10वीं और 12वीं की फर्जी मार्कशीट बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है और 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग 4-4 हजार रुपए में फर्जी मार्कशीट बेच रहे थे।

fake mark sheets- India TV Hindi
4 हजार में बेची जा रही थी फर्जी मार्कशीट Image Source : INDIA TV GFX

मुंबई: 10वीं और 12वीं क्लास का एग्जाम पास करने के लिए स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन कुछ लोग फर्जी मार्कशीट बनाकर न केवल स्टूडेंट्स की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, बल्कि पूरे एजुकेशन सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मुंबई से एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो फर्जी मार्कशीट बेचने का काम करता था। 

मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 ने चेंबूर इलाके में 10वीं और 12वीं की फर्जी मार्कशीट बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मार्कशीट 4 हजार रुपए में बेची जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान खान, मोहम्मद नदीम शेख, मोहम्मद मुर्तुजा, दानी खान के रूप में हुई है। 

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया और अदालत ने उन्हें 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। 

ये भी पढ़ें: 

अतीक अहमद के 'काले साम्राज्य' पर करारा हमला, प्रयागराज में 15 ठिकानों पर ED ने मारा छापा, करोड़ों रुपए और शेल कंपनियों का खुलासा

शराब के नशे में कर दिया फोन- 'पटना एयरपोर्ट पर RDX प्लांट है', फिर...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत