1. Hindi News
  2. बिहार
  3. शराब के नशे में कर दिया फोन- 'पटना एयरपोर्ट पर RDX प्लांट है', फिर...

शराब के नशे में कर दिया फोन- 'पटना एयरपोर्ट पर RDX प्लांट है', फिर...

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 12, 2023 05:36 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 05:37 pm IST

शराब के नशे में फोन करके ये झूठी खबर फैलाने वाले शख्स को समस्तीपुर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उस मोबाइल को भी बरामद कर लिया है, जिससे शख्स ने कॉल किया था।

Patna- India TV Hindi
शख्स ने शराब के नशे में कर दिया फोन Image Source : ANI

पटना: बिहार के पटना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पटना एयरपोर्ट पर आरडीएक्स प्लांट होने की झूठी खबर उठा दी, जिसे सुनकर अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए और मामले की आनन फानन में जांच शुरू कर दी गई। 

बाद में पता लगा कि शख्स ने शराब के नशे में फोन करके ये झूठी खबर फैलाई थी। इसके बाद समस्तीपुर में पुलिस ने इस शख्स को हिरासत  में ले लिया। पुलिस ने उस मोबाइल को भी बरामद कर लिया है, जिससे शख्स ने कॉल किया था। 

इस मामले में पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने अपनी तरफ से बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, 'पटना एयरपोर्ट पर बम की धमकी का कॉल आया था। सूचना के आधार पर एयरपोर्ट बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमेटी ने कॉल को नॉन स्पेशिफिक पाया। स्टेट बीडीडीएस की टीम ने चेकिंग की और कुछ भी नहीं मिला।'

अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। तलाशी खत्म हो चुकी है। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने जिस नंबर से कॉल आया था, उसकी जानकारी स्थानीय एयरपोर्ट थाने को दे दी है।

ये भी पढ़ें: 

Atique Ahmed News Live: थोड़ी देर में अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज पहुंच जाएगा पुलिस का काफिला, अशरफ को भी लाया जा रहा  

यूपी: हरदोई में हड़कंप! पुलिस बूथ के अंदर फांसी से लटका मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच शुरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।