Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण पर बागेश्वर बाबा ने दी चेतावनी, बोले- 'ऐसा हुआ तो हिंदू 1992 दोहराने के लिए तैयार हैं'

बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण पर बागेश्वर बाबा ने दी चेतावनी, बोले- 'ऐसा हुआ तो हिंदू 1992 दोहराने के लिए तैयार हैं'

Reported By : Dinesh Mourya Edited By : Subhash Kumar Published : Dec 19, 2025 06:01 pm IST, Updated : Dec 19, 2025 06:15 pm IST

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण पर विवाद जारी है। अब इस मस्जिद को लेकर बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो हिंदू 1992 दोहराने के लिए तैयार हैं।

dhirendra shastri bengal murshidabad babari masjid- India TV Hindi
Image Source : PTI बाबरी मस्जिद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने दी चेतावनी। (फाइल फोटो)

बंगाल में बाबर के नाम पर सियासी घमासान मचा हुआ है। जुमे के दिन एक बार फिर मुर्शिदाबाद बंगाल की सियासत के सेंटर में है। मुशिर्दाबाद में जिस जगह पर बाबरी मस्जिद की नींव रखी गई वहां जुमे की नमाज में हजारों लोग पहुंचे। इस मस्जिद की नींव रखने वाले तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर भी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों के नेताओं ने बाबर के नाम पर बन रही इस मस्जिद के निर्माण को लेकर नाराजगी जाहिर की है। वहीं, अब बागेश्वर बाबा के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।

क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- "इस देश में अगर बाबरी मस्जिद दोबारा बनाने की कोशिश की जा रही है, ये दुर्भाग्य है। लेकिन ये जरूर कहूंगा कि ऐसा हुआ तो देश का हिंदू 1992 दोहराने के लिए तैयार है। ये हिंदुओं के खिलाफ विदेशी आक्रांताओं की साजिश है। बाबरी की बात हुए तो हम बंगाल गए क्यूंकि बाबरी बनी तो बाबा आयेगा। बंगाल से लेकर कश्मीर तक हिंदुओं के खिलाफ बोलने वालों को जल्द ही मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।"

5 करोड़ से ज्यादा का चंदा जुटा

हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि मुर्शिदाबाद में बाबर के नाम पर जो मस्जिद बनाई जा रही है उसके लिए अबतक 5 करोड़ से ज्यादा का चंदा आ चुका है। उन्होंने कहा है बाबरी नाम से देश का मुसलमान जुड़ रहा है। मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के लिए योगदान देना चाहता है। बाबरी मस्जिद बनाने के लिए हुमायूं कबीर ने 300 करोड़ रुपये लगाने का दावा किया है और अभी सिर्फ 11 दिन में 5 करोड़ रुपए आ भी गए हैं। हुमायूं कबीर के दिमाग में बाबरी मस्जिद का पूरा ले आउट तैयार है कि मस्जिद कैसी होगी, पहले वाले मॉडल से ज्यादा हाइट होगी ज्यादा चौड़ी होगी।

हुमायूं कबीर बनाएंगे नई पार्टी

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने का भी ऐलान कर दिया है। हुमायूं कबीर ने कहा है कि वह आगामी 22 दिसंबर को नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। वह आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के बाद राम मंदिर भी बनेगा, तय हुई शिलान्यास की तारीख

'मैं बंगाल का ओवैसी हूं, चुनाव में गेमचेंजर बनूंगा... ', हुमायूं कबीर ने ममता को दिया चैलेंज? जानें क्या कहा

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement