1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी, पूरे देश में फैला था गिरोह, सरकारी नौकरी का देते थे लालच

राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी, पूरे देश में फैला था गिरोह, सरकारी नौकरी का देते थे लालच

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 22, 2025 02:15 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 02:15 pm IST

यह गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को मिशन के तहत सरकारी योजनाओं में नौकरी और लाभ का झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर रहा था।

rgsm- India TV Hindi
राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन Image Source : IRGSM.IN

राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा हुआ है। सरकारी फ्लैगशिप प्रोग्राम राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर देशभर में करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को मिशन के तहत सरकारी योजनाओं में नौकरी और लाभ का झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में दस्तावेज और ठगी की रकम बरामद की है। पूरे देश में फैले इस ठगी नेटवर्क से कई राज्यों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक महीने पहले इसी योजना से जुड़े घोटाले का पर्दाफाश किया था। पुलिस की तरफ से बताया गया था कि ठगों ने टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की थी। इसके बाद नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। आरोपियों ने टेंडर दिलाने के नाम पर कई राज्यों में अपने ऑफिस खोले थे। इनके जरिए करोड़ों की ठगी की गई। अब पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

मंत्रालय के कर्मचारी पर भी संदेह

पुलिस ने एक महीने पहले इस घोटाले का खुलासा करते हुए मंत्रालय के एक कर्मचारी की भूमिका भी संदिग्ध पाई थी। अब इसी योजना से जुड़ा दूसरा घोटाला सामने आया है। पहले टेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। अब नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस मामले में विस्तृत जानकारी देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें-

आज से GST कटौती की दरें लागू, बीजेपी नेता बोले- "पीएम मोदी ने खत्म किया सिरदर्द", किसने क्या कहा?

PM मोदी ने नवरात्रि के मौके पर दी देश को बधाई, पंडित जसराज का गाया हुआ मंत्र शेयर किया, आप भी सुनें

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत